गुना :नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान का समापन, SP हितिका वासल ने दिलाया नशामुक्ति का संकल्प

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान का समापन, 60 विद्यार्थी बने नशा मुक्ति दूत, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स भी हुए सम्मानित।
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान का समापन, SP हितिका वासल ने दिलाया नशामुक्ति का संकल्प

गुना। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 15 से 30 जुलाई तक संचालित राज्यव्यापी अभियान नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 का पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के मार्गदर्शन में कैंट स्थित निजी होटल में गरिमामय समापन हुआ। पंद्रह दिनों तक चले इस अभियान के तहत जिलेभर में रैलियों, संगोष्ठियों, नुक्कड़ नाटकों व जनसंवाद के जरिए नशामुक्ति का संदेश दिया गया।

नशा मुक्त करने पूरे समाज का दायित्व

एसपी हितिका वासल ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने सभी को स्वयं नशामुक्त रहने और दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। समारोह में जनजागरूकता फैलाने वाले चयनित सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं विभिन्न स्कूलों के 60 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र के साथ नशा मुक्ति दूत की उपाधि दी गई।

यह भी पढ़ें: Burhanpur's Record : नशामुक्ति के संकल्प ने बुरहानपुर को दिलाई विश्वस्तरीय पहचान, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकाॅर्ड लंदन में दर्ज हुआ नाम

कार्यक्रम में एएसपी से लकर पुलिस बल रहा मौजूद

कार्यक्रम में एएसपी प्रशांत सिंह सुमन, एसडीओपी विवेक अष्ठाना, डीएसपी ओ.पी. आर्य, सहायक सेनानी अजय सिंह रावत, आरआई पूजा उपाध्याय, आरआई स्मृति दोहरे, यातायात प्रभारी अजयप्रताप सिंह, कंट्रोल रूम प्रभारी विकास उपाध्याय, कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा, कैंट थाना प्रभारी अनूप कुमार भार्गव, महिला थाना प्रभारी फिरदौस तबस्सुम, निरीक्षक मचल सिंह मंडेलिया एवं सुरेश सिंह कुशवाह सहित पुलिस बल मौजूद रहा। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Edited By- Akash Waghmare

Rajkumar Rajak
By Rajkumar Rajak

Latest Posts