PlayBreaking News

'अभी नहीं... दूल्हा पीछे है'कहकर नरोत्तम मिश्रा हटे पीछे, BJP उम्मीदवार आशुतोष तिवारी का कराया स्वागत

मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दतिया में चुनाव प्रचार के दौरान जब कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिए माला लेकर पहुंचे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, अभी नहीं... दूल्हा पीछे आ रहा है और भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी की ओर इशारा करते हुए पहले उनका स्वागत करने को कहा।
Follow on Google News
कहकर नरोत्तम मिश्रा हटे पीछे, BJP उम्मीदवार आशुतोष तिवारी का कराया स्वागत
नरोत्तम मिश्रा का दतिया में चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ता के साथ खास वीडियो वायरल।

दतिया। मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। दतिया में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने ऐसा कदम उठाया, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। जब भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए माला लेकर पहुंचे, तो उन्होंने खुद पीछे हटते हुए कहा कि पहले पार्टी के उम्मीदवार का सम्मान किया जाए। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके इस व्यवहार की सराहना कर रहे हैं।

दतिया में कर रहे थे चुनाव प्रचार

शुक्रवार को नरोत्तम मिश्रा दतिया के वार्ड नंबर 6 और 7 में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे थे। प्रचार के दौरान उनका काफिला जैसे ही वार्ड की गलियों में पहुंचा, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उनका स्वागत करने के लिए मौजूद थे। लोग हाथों में फूल-मालाएं और तिलक की थाल लेकर उनका अभिनंदन करने का इंतजार कर रहे थे।

Twitter Post

'अभी नहीं... दूल्हा पीछे आ रहा है'

जैसे ही कार्यकर्ता नरोत्तम मिश्रा को माला पहनाने आगे बढ़े, उन्होंने मुस्कुराते हुए एक कदम पीछे लिया और कहा, अभी नहीं... दूल्हा पीछे आ रहा है। माला उन्हें पहनाओ। यह कहते हुए उन्होंने भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी की ओर इशारा किया और समर्थकों से पहले उनका स्वागत करने की अपील की। उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग मुस्कुरा उठे और फिर सभी ने भाजपा उम्मीदवार का स्वागत किया।

दतिया चुनाव की यह खबर भी पढ़ें: Narottam Mishra : 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में दतिया में बोले डॉ. नरोत्तम मिश्रा

समर्थकों ने की जमकर तारीफ

नरोत्तम मिश्रा के इस व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। कार्यकर्ताओं ने भी उनके इस कदम की सराहना की। राजनीतिक कार्यक्रमों में अक्सर वरिष्ठ नेताओं का पहले स्वागत किया जाता है, लेकिन इस मौके पर नरोत्तम मिश्रा ने खुद पीछे हटकर उम्मीदवार को प्राथमिकता दी। यही वजह है कि उनका यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आया।

दतिया चुनाव की यह खबरभी पढ़ें: मंच पर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा... भाषण के बीच छलका दर्द, बोले- 'एक-एक दरवाजे पर जाऊंगा'

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने वाले कई लोग नरोत्तम मिश्रा की सादगी और संगठन के प्रति उनकी सोच की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने यह संदेश दिया कि चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण उम्मीदवार होता है और सम्मान भी सबसे पहले उसी का होना चाहिए।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts