PlayBreaking News

नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर हमला; कहा- प्रदेश में 'घर-घर चलो' नहीं 'घर बैठाओ' अभियान चला रहे

Follow on Google News
नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर हमला; कहा- प्रदेश में 'घर-घर चलो' नहीं 'घर बैठाओ' अभियान चला रहे
भोपाल। मप्र के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज पूर्व सीएम कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला है। कैबिनेट बैठक के पहले गृह मंत्री मीडिया से चर्चा में बोला कि कमलनाथ जी घर चलो नहीं घर बैठाओ अभियान चला रहे हैं। उसमें वह सफल भी हुए है कई बड़े-बड़े नेताओ को उन्होंने घर बैठा दिया है। ये भी पढ़ें: कमलनाथ के बयान ‘हमारा टाइम आएगा’ पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, बोले- लोगों ने आपका टाइम और भ्रष्टाचार का तांडव नृत्य भी देखा 

कांग्रेस की बैठक में बड़े नेता रहे गायब

मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस भले ही घर-घर चलो अभियान चला रही है, लेकिन उनके प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ तो घर बैठाओ अभियान चला रहे हैं। कमलनाथ जी अपने इस अभियान में सफल भी हुए है। उन्होंने दिग्विजय सिंह सहित तमाम बड़े नेताओं को घर बैठा दिया है। कल हुई बैठक ही इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। कांग्रेस की इस बैठक से दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, अजय सिंह सहित कई बड़े नेता गायब थे। इससे पहले भी कांग्रेस की बैठकों से यह नेता किनारा करते देखे गए हैं। यह सब तो यही बताता है कि कलमनाथ जी ने सभी बड़े नेताओं को घर बैठाने का जो अभियान चलाया था उसमें वह सफल हो गए है।

सीएम चन्नी ने यूपी के लोगों का अपमान किया

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने पहले ही देश को बांट दिया है। टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक कांग्रेस ने धर्म व जात के नाम पर लोगों को बांटकर अब प्रांतवाद के नाम पर देश को बांटने की कोशिश कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जब उत्तर भारतीयों का अपमान कर रहे थे तब प्रियंका गांधी जी ताली बजा रही थीं इससे कांग्रेस की मानसिकता उजागर होती है। ये भी पढ़ें: किसानों के खाते में डाली 202.90 करोड़ की राहत राशि, CM शिवराज का कांग्रेस पर तंज; बोले- सरकार-सरकार में होता है फर्क 

नाइट कर्फ्यू हटाने पर विचार

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना का प्रकोप कम होते ही कोरोना को लेकर लगाए गए सभी प्रतिबंध पहले ही समाप्त किए जा चुके हैं। अब नाइट कर्फ्यू को भी हटाने पर भी विचार चल रहा है। मुख्यमंत्री इस संबंध में समीक्षा बैठक करने के बाद फैसला लेंगे।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts