जनसुनवाई में अफसरों की गैरहाजिरी :कर्मचारियों के भरोसे चला कार्यक्रम, SDM ने दिए नोटिस के निर्देश

सोहागपुर में आयोजित जनसुनवाई में 27 विभागों में से केवल 11 की उपस्थिति दर्ज हुई। अधिकांश विभागों के अधिकारी कार्यक्रम से अनुपस्थित रहे और उनकी जगह कर्मचारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। एसडीएम डॉ. बबीता राठौर ने गैरहाजिर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही।
कर्मचारियों के भरोसे चला कार्यक्रम, SDM ने दिए नोटिस के निर्देश
सोहागपुर जनसुनवाई में अफसर रहे नदारद

सोहागपुर। मंगलवार को सोहागपुर जनपद पंचायत सभागार में आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे। इस दौरान नागरिकों ने अलग-अलग मामलों से जुड़े 19 आवेदन प्रशासन को सौंपे। लेकिन कार्यक्रम में अधिकांश विभागों के जिम्मेदार अधिकारी ही मौजूद नहीं थे।

27 विभागों में से सिर्फ 11 की रही उपस्थिति

जनसुनवाई की उपस्थिति सूची के अनुसार 27 विभागों में से दोपहर तक केवल 11 विभागों की उपस्थिति दर्ज हुई। इनमें भी कई विभागों के प्रमुख अधिकारी नहीं पहुंचे और उनकी जगह कर्मचारियों ने हस्ताक्षर कर औपचारिकता पूरी की। कुछ विभागों की ओर से तो कोई प्रतिनिधि भी नहीं आया।

एसडीएम और तहसीलदार रहे मौजूद

कार्यक्रम में एसडीएम डॉ. बबीता राठौर और तहसीलदार उपस्थित रहे, जबकि अधिकांश खंड स्तरीय विभाग प्रमुख नदारद रहे। इससे शासन के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की गंभीरता पर सवाल उठने लगे।

Sohagpur

जनता को हुई परेशानी

जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की शिकायतों का समय पर समाधान करना और अधिकारियों को सीधे जनता के प्रति जवाबदेह बनाना है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की गैरमौजूदगी के कारण दूर-दराज से आए लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा।

अनुपस्थित अधिकारियों को मिलेगा नोटिस

एसडीएम डॉ. बबीता राठौर ने कहा कि जनसुनवाई में बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को कारण बताओ (Show Cause Notice) जारी किया जाएगा। उनसे गैरहाजिरी का जवाब मांगा जाएगा और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासनिक जवाबदेही पर उठे सवाल

जनसुनवाई जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिकारियों की अनुपस्थिति ने प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि कारण बताओ नोटिस के बाद लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts