Nano Banana :लड़कियों में नया क्रेज... अपनी साड़ी वाली 3D सेल्फी बनाएं और इंटरनेट पर छा जाएं, आप भी ऐसे बना सकती हैं इमेज
आजकल सोशल मीडिया पर लड़कियों का नया क्रेज छाया हुआ है। अब वह Gemini ऐप और Google के Nano Banana इमेज जेनरेटर की मदद से अपनी साड़ी वाली 3D फोटो बना रही हैं। 90s मूवी वाला रोमांटिक मूड, हवा में उड़ते बाल, Pinterest स्टाइल साड़ी में डिजिटल अवतार सोशल मीडिया पर वायरल होने का ये नया तरीका बन गया है। अगर आप भी चाहती हैं अपनी स्टाइलिश डिजिटल अवतार तो ये ट्रेंड आपको बिलकुल मिस नहीं करें।
Gemini ऐप डाउनलोड करें और लॉगइन करें
सबसे पहले अपने फोन में Google Gemini ऐप एक्टिव करें। अगर आपका फोन में प्री-इंस्टॉल नहीं है तो प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड करें। डाउनलोड के बाद अपनी Gmail ID से लॉगइन करें। बस इतना ही, आप तैयार हैं अपनी फोटो को साड़ी वाली इमेज में बदलने के लिए।

Nano Banana पर फोटो सेलेक्ट करें
Gemini में लॉगइन करने के बाद Banana Image पर क्लिक करें। इसके बाद आइकन पर टैप करके गैलरी से अपनी पसंदीदा फोटो चुनें। अगर चाहें तो सीधे कैमरा से नई सेल्फी भी ले सकते हैं।
प्रॉम्प्ट का जादू – फोटो को करें परफेक्ट
इस तरह के 3D मॉडल या साड़ी वाली फोटो बनाने का पूरा खेल प्रॉम्प्ट में है। फोटो चुनने के बाद प्रॉम्प्ट की जगह पर यह लिखें।
ध्यान रखें, आप प्रॉम्प्ट में अपने हिसाब से बदलाव कर सकती हैं जैसे बालों का रंग, साड़ी का स्टाइल या फोटो का फ्रेम।
FOR EXAMPLE-
Create a retro, vintage-inspired image - grainy yet bright - based on the reference picture. The girl should be draped in a perfect red, Pinterest-style aesthetic retro saree. The vibe must capture the essence of a 90s movie ...brown-haired baddie, with wavy curls and a small flower tucked visibly into her hair, enhanced by a windy, romantic atmosphere. She stands against a solid wall, where deep shadows and dramatic contrasts add mystery and artistry to the scene, creating a moody yet enchanting cinematic effect.
सेंड करें और डाउनलोड करें
प्रॉम्प्ट डालने के बाद SEND बटन पर टैप करें और थोड़ी देर इंतजार करें। बस, आपकी साड़ी में खूबसूरत 3D इमेज तैयार हो जाएगी। अब आप इसे डाउनलोड करके सोशल मीडिया पर शेयर कर सकती हैं या अपने दोस्तों को दिखा सकती हैं।
AI से खुद को बनाएं DIVA
इस ट्रेंड की खास बात यह है कि यह क्रिएटिव और फनी दोनों है।आप सिर्फ फोटो नहीं बना रही बल्कि अपने स्टाइल और मूड को 3D फॉर्मेट में महसूस कर रही हैं। तो देर किस बात की? Gemini खोलें, Nano Banana बटन दबाएं और अपनी साड़ी वाली फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएं।















