VIDEO : सेल्फी लेने आया फैन तो नाना पाटेकर का पारा हुआ हाई, जड़ दिया थप्पड़... जानें इसके पीछे की वजह

Follow on Google News
VIDEO : सेल्फी लेने आया फैन तो नाना पाटेकर का पारा हुआ हाई, जड़ दिया थप्पड़... जानें इसके पीछे की वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर अपने कड़े तेवर और तीखी जुबान के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक फैन को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं...

क्या है मामला

नाना पाटेकर इन दिनों काशी में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जर्नी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी दौरान उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वह बनारस के शीतला घाट के पास शूटिंग कर रहे थे। तभी घाट के आस-पास की गलियों के शॉर्ट लिए जा रहे थे। इसी बीच एक लड़का नाना के साथ सेल्फी लेने गया तो एक्टर ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। वहीं, उनके सिक्योरिटी गार्ड ने लड़के की गर्दन पकड़कर बाहर कर दिया। देखें VIDEO - https://x.com/psamachar1/status/1724781038831091860?s=20

नाना ने किसी को नहीं मारा : डायरेक्टर अनिल शर्मा

गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने मीडिया को बताया कि, ये घटना सच नहीं है, बल्कि फिल्म की शूटिंग का एक हिस्सा था। 'नाना ने किसी को मारा नहीं है। वो शूटिंग कर रहे थे। बनारस की सड़कों के बीचों बीच वो सीन शूट हुआ है। इसमें एक्टर को लड़के के सिर पर मारना होता है। वो वही करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन भीड़ असली है, भीड़ में से ही किसी ने वो वीडियो रिकॉर्ड करके वायरल कर दिया। नाना को सोशल मीडिया पर भला-बुरा कहना गलत है। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 : बिग बॉस ने अनुराग को सुनाई थी कड़ी सजा, अब छोड़ना चाहते हैं शो
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts