Bigg Boss 17 : बिग बॉस ने अनुराग को सुनाई थी कड़ी सजा, अब छोड़ना चाहते हैं शो

Follow on Google News
Bigg Boss 17 : बिग बॉस ने अनुराग को सुनाई थी कड़ी सजा, अब छोड़ना चाहते हैं शो
एंटरटेनमेंट डेस्क। सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों चर्चा में है। शो में आए दिन घर के सदस्यों के बीच झगड़े, लड़ाईयां देखने को मिल रही हैं। हाल ही में घर में अनुराग और अरुण का झगड़े हुआ था। इस दौरान अनुराग ने बिग बॉस की प्रॉपर्टी को नुकसान भी पहुंचाया। जिसके बाद बिग बॉस ने दोनों को कड़ी सजा दी थी। वहीं, अब बिग बॉस का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें अनुराग शो को छोड़ने की बात कह रहे हैं। जानें आखिर बिग बॉस और अनुराग के बीच ऐसी क्या बात हुई...

अनुराग छोड़ना चाहते हैं शो

बिग बॉस 17 का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि अनुराग कन्फेशन रूम में बिग बॉस से घर छोड़ने की बात कर रहे हैं। बिग बॉस कहते हैं, मेरे प्यारे मोहल्ले वालों आपके सामने कहानी में नया ट्विस्ट, इस ट्विस्ट का नाम ही पता है, जो आज चेंज होने की पूरी आशंका है, फिर बिग बॉस अनुराग से कन्फर्म करते हैं कि क्या वो सच में घर छोड़ना चाहते हैं। इसके जवाब में अनुराग ने कहा, जी हां बिग बॉस। जिसके बाद सभी घरवाले शॉक हो जाते हैं।

तेरी सारी हेकड़ी निकाल दूंगा : अनुराग

सोमवार को शो की शुरुआत अनुराग और अरुण के बीच बहस और हाथापाई से हुई। बहस के दौरान अरुण ने बताया कि उन्होंने अनुराग को एक होटल में लड़की के साथ देखा था, लेकिन अगले दिन अनुराग के साथ दूसरी लड़की थी। ये सुनते ही अनुराग भड़क गए और अरुण की टी-शर्ट पकड़ते हुए अनुराग, अरुण से कहते हैं मैं तेरी सारी हेकड़ी निकाल दूंगा। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- क्या है Kapil का नया पता…? कपिल शर्मा के नए शो का हुआ ऐलान, अब टीवी नहीं OTT पर हंसेगा इंडिया
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts