Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नागदा में प्रेम-प्रसंग का दुखद अंत, यात्री प्रतीक्षालय में मिले युवक और युवती के शव, जहर खाने की आशंका

नागदा में प्रेम-प्रसंग का दुखद अंत, यात्री प्रतीक्षालय में मिले युवक और युवती के शव, जहर खाने की आशंका
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उज्जैन। जिले के नागदा में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। नागदा के डाबड़ी यात्री प्रतीक्षालय में एक युवक और नाबालिग युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। दोनों के शव के पास से जहर का पैकेट बरामद हुआ है, जिससे पुलिस का अनुमान है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया।

    युवक-युवती की पहचान

    मृतकों की पहचान समरथ सूर्यवंशी (निवासी थाना ताल) और 17 वर्षीय नाबालिग युवती (निवासी थाना आलोट) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतका युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही आलोट थाने में दर्ज थी।

    घटना की जानकारी मिलते ही नागदा जंक्शन और नागदा बिरला ग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों के परिवारों को सूचना दे दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    जांच में मिला सुराग

    मंडी टीआई प्रतीक शर्मा ने बताया कि दोनों कम उम्र के थे और परिजनों से हुई प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। घटनास्थल से एक बाइक (MP43 ZA 1175) भी खड़ी मिली है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों बाइक से प्रतीक्षालय तक पहुंचे थे।

    प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला मान रही पुलिस

    पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। शवों के पास मिले जहर के पैकेट से आशंका है कि दोनों ने जहर खाकर जान दी। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts