कौन है वो मिस्ट्री मैन... जिसे अनंत की शादी में ‘पार्टनर’ कहकर कराया था इंट्रोड्यूस, Ananya Pandey रिलेशनशिप को लेकर एक बार फिर चर्चा में

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी वेब सीरीज 'Call me Bae' और अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको के साथ उनकी रिलेशनशिप की चर्चा फिर से तेज हो गई है। अनन्या और वॉकर पहली बार जुलाई में अंबानी परिवार की शादी के दौरान एक साथ नजर आए थे। यहां अनन्या ने उन्हें अपने 'पार्टनर' के रूप में इंट्रड्यूस किया था। ब्लैंको ने अनन्या से जुड़ी एक इंस्टा पोस्ट की, जिससे इसकी चर्चा और तेज हो गई है।
इंस्टाग्राम स्टोरी ने बढ़ाई अफवाहें
कुछ महीने पहले अनन्या का नाम अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ा था और दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, अनन्या अब अपने नए रिलेशनशिप के साथ आगे बढ़ चुकी हैं। हाल ही में वॉकर ब्लैंको ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनन्या की वेब सीरीज 'Call me Bae' का पोस्टर शेयर किया और अनन्या को टैग करते हुए लिखा "Heyy Baeee"। इस स्टोरी के बाद से यह अटकलें तेज हो गई हैं कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर सकते हैं।











