मेरी आंखें इसी दिन का इंतजार कर रहीं थीं, करोड़ों हिंदू प्रसन्न हैं: महंत नृत्य गोपाल दास

Follow on Google News
मेरी आंखें इसी दिन का इंतजार कर रहीं थीं, करोड़ों हिंदू प्रसन्न हैं: महंत नृत्य गोपाल दास

राजीव सोनी,अयोध्या। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास (86 वर्ष) काफी प्रफुल्लित हैं। छह दशक तक मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे महंत कहते हैं - करोड़ों हिंदू प्रसन्न हैं, मेरी आंखें इसी दिन का इंतजार कर रही थीं। वे अस्वस्थता के बावजूद सहायकों के जरिए मंदिर निर्माण से जुड़ी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। दिन में शिष्यों को दर्शन-आशीर्वाद देते रहे। कोई पुराना परिचित या साधु दिखा तो इशारे से कुशलक्षेम पूछ ली। शुक्रवार को जब यह प्रतिनिधि उनके पास पहुंचा तो उनके प्रमुख सहयोगी जानकीदास उन्हें फलाहार करा रहे थे। इस दौरान सत्यनारायण सागर वाले उनके हाथों को सहलाते रहे। पीपुल्स समाचार' के आग्रह पर उन्होंने नजदीक बुला चर्चा की।

प्रस्तुत हैं प्रमुख अंश....

  • रामलला की प्राण प्रतिष्ठा शुरू हो चुकी है, क्या प्रतिक्रिया है? - इससे बड़े सौभाग्य की बात और क्या हो सकती है। मेरी आंखें तो इसी दिन का इंतजार कर रही थीं।
  • कांग्रेस सहित कई दलों ने प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकरा दिया? - इन लोगों ने पहले भी विरोध किया, पर मुझे किसी से कोई आपत्ति नहीं। विहिप का लक्ष्य तय था।
  • कोर्ट में लंबी लड़ाई चली अब मौजूदा क्षण को कैसे देखते हैं? - हम सभी को कानून पर भरोसा था। विरोध करने वाले विरोध करते रहे, रामलला गर्भगृह में विराज चुके है।
  • देशवासियों से क्या कहेंगे? - प्रभु की कृपा है, सभी को आशीर्वाद है प्राण प्रतिष्ठा को उत्सव की तरह मनाएं।
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts