PlayBreaking News

हत्याकांड के गम के बीच खुशियों की दस्तक: ‘राजा’ फिर लौटा, ग्यारस पर जन्म से भावुक हुआ परिवार

Follow on Google News
हत्याकांड के गम के बीच खुशियों की दस्तक: ‘राजा’ फिर लौटा, ग्यारस पर जन्म से भावुक हुआ परिवार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। देशभर में चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद अब उसी परिवार में एक ऐसी खुशी आई है, जिसने गम के माहौल को कुछ समय के लिए मुस्कान में बदल दिया। रविवार को रघुवंशी परिवार में एक बेटे का जन्म हुआ, जिसके बाद घर में फिर से किलकारियां गूंज उठीं। परिवार के लोग भावुक होकर कह रहे हैं—“हमारा राजा वापस लौट आया।” यह खुशखबरी राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर आई है। पिछले 8-9 महीनों से बेटे की हत्या के दुख में डूबा परिवार अब इस नई खुशी के साथ संभलता नजर आ रहा है। नवजात का नाम भी परिवार ने ‘राजा’ ही रखा है।

     

    पुजारी की बात हुई सच”
    राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि तेहरवी के दौरान कामाख्या मंदिर के पुजारी ने भविष्यवाणी की थी कि राजा दोबारा परिवार में जन्म लेगा। उन्होंने कहा कि राजा की मौत सामान्य नहीं, बल्कि हत्या थी, इसलिए उसका लौटना तय है। परिवार अब इस घटना को उसी भविष्यवाणी से जोड़कर देख रहा है।

    ग्यारस और समय का अनोखा संयोग
    परिवार के मुताबिक जिस दिन राजा की हत्या हुई थी, वह भी ग्यारस का दिन था और दोपहर करीब 2:40 बजे उसका निधन हुआ था। संयोग से नवजात का जन्म भी ग्यारस के दिन दोपहर 2:42 बजे हुआ। इस समानता को परिवार विशेष संकेत मान रहा है और इसे “वापसी” से जोड़कर देख रहा है।

     

    मां बोलीं—“मेरा बेटा लौट आया”
    राजा की मां उमा रघुवंशी भावुक हो उठीं। उन्होंने कहा, “जिस दिन मेरा बेटा गया था, आज उसी दिन और लगभग उसी समय वह वापस आया है। यह भगवान की कृपा है।” उन्होंने बताया कि बच्चे को ‘राजा’ कहकर पुकारने पर वह जैसे पहचानता हुआ नजर आता है।

    घर में लौटी रौनक, गम हुआ हल्का
    राजा की हत्या के बाद पूरा परिवार शोक में डूबा था, लेकिन इस जन्म ने माहौल बदल दिया है। घर में फिर से खुशियां लौट आई हैं और परिवार इस पल को ईश्वर का आशीर्वाद मान रहा है।

    फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
    परिवार ने इस मामले में जल्द न्याय की मांग करते हुए कोर्ट से अपील की है कि सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए, ताकि आरोपियों को जल्द सजा मिल सके।

    क्या हुआ था   

    11 मई 2025 को राजा रघुवंशी की शादी सोनम रघुवंशी से हुई थी। 20 मई को दोनों मेघालय हनीमून पर गए, जहां 24 मई को संपर्क टूट गया। 2 जून को राजा का शव खाई में मिला और 4 जून को इंदौर लाया गया। 9 जून को सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली, जिसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सभी आरोपी जेल में हैं।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts