PlayBreaking News

मुंबई में दिल दहला देने वाली घटना:दूध मांगकर रो रहा था मासूम, गुस्से में पिता ने दी ऐसी सजा कि चली गई जान

मुंबई के पवई इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही चार साल के मासूम बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बच्चा भूख लगने पर दूध मांग रहा था और लगातार रो रहा था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी पिता ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और दरवाजे पर पटक दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। इलाज से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया।
Follow on Google News
दूध मांगकर रो रहा था मासूम, गुस्से में पिता ने दी ऐसी सजा कि चली गई जान

मुंबई के पवई इलाके से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही चार साल के मासूम बेटे की जान ले ली। बताया जा रहा है कि बच्चा भूख लगने पर दूध मांग रहा था और लगातार रो रहा था। इसी बात से गुस्साए पिता ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और उसे दरवाजे पर पटक दिया। गंभीर चोट लगने से मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दूध के लिए रो रहा था बच्चा

जानकारी के अनुसार यह घटना मुंबई के पवई स्थित गौतमनगर इलाके में हुई। मृतक बच्चे का नाम यश था और उसकी उम्र करीब चार साल थी। परिवार के लोगों के मुताबिक यश एक स्पेशल चाइल्ड था। वह सामान्य बच्चों की तरह खाना नहीं खाता था और उसके भोजन का मुख्य हिस्सा दूध था।

घटना वाले दिन यश को भूख लगी थी। वह अपने पिता से दूध मांग रहा था और लगातार रो रहा था। लेकिन पिता राजेश सिंह को बच्चे का रोना पसंद नहीं आया। बताया जा रहा है कि वह पहले से ही गुस्से में था। इसी दौरान उसने अपना आपा खो दिया और मासूम के साथ मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: कैफे के बाहर खूनी बवाल: तीन युवतियों ने ब्लेड और बोतल से किया हमला

गुस्से में दरवाजे पर पटक दिया

पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्चे के लगातार रोने से नाराज पिता ने उसे जोर से उठाकर दरवाजे पर पटक दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण बच्चा बेहोश हो गया।

परिवार के लोगों को जब घटना की जानकारी मिली तब तक काफी देर हो चुकी थी। बच्चे को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है कि एक पिता अपने ही बच्चे के साथ इतनी क्रूरता कैसे कर सकता है।

शराब की लत बनी परिवार की परेशानी

पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश सिंह की उम्र 26 साल है और उसे शराब पीने की बुरी लत थी। परिवार में अक्सर इसी बात को लेकर झगड़े होते थे। उसकी पत्नी घरों में काम करके परिवार का खर्च चलाती थी। बताया जा रहा है कि पति की शराब की आदत और रोज-रोज के विवादों से परेशान होकर उसकी पत्नी करीब 14 दिन पहले अपने मायके चली गई थी। इसके बाद घर में केवल राजेश और उसका बेटा यश ही रह रहे थे। पत्नी के मायके जाने के बाद बच्चे की जिम्मेदारी पूरी तरह पिता पर थी। लेकिन उसने जिम्मेदारी निभाने के बजाय अपने ही बेटे की जिंदगी छीन ली।

यह भी पढ़ें: सड़क पर ‘फौजी’ बनकर गुंडागर्दी: महिला बाउंसर और पति को पीटा

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

मासूम की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि बच्चे के सिर में गंभीर चोट लगी थी। चोट इतनी गहरी थी कि सिर की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। डॉक्टरों के अनुसार सिर पर लगी इसी गंभीर चोट के कारण बच्चे की मौत हुई। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस का मामला और मजबूत हो गया।

बहन को बताई पूरी घटना

घटना के बाद आरोपी राजेश सिंह अपनी बहन के घर पहुंचा। वहां उसने बताया कि उसने अपने बेटे की पिटाई की है। यह सुनकर उसकी बहन घबरा गई और तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। जब उसने बच्चे की हालत देखी तो उसे मामले की गंभीरता समझ में आई। इसके बाद वह सीधे पवई पुलिस स्टेशन पहुंची और अपने भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस हिरासत में आरोपी पिता

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को अदालत में पेश किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने उसे 1 जून तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि घटना के समय आरोपी की मानसिक स्थिति कैसी थी और क्या उसने शराब का सेवन किया था। साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

पूरे इलाके में शोक

इस दर्दनाक घटना के बाद गौतमनगर इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग इस बात से हैरान हैं कि एक छोटा बच्चा सिर्फ दूध मांग रहा था और उसे अपनी जान गंवानी पड़ी।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts