Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सड़क पर ‘फौजी’ बनकर गुंडागर्दी:महिला बाउंसर और पति को पीटा

बॉम्बे हॉस्पिटल से सत्यसाईं चौराहे तक चला हंगामा, विरोध करने पर दंपती से मारपीट; भागते समय कई वाहनों को टक्कर मार डिवाइडर में घुसी कार।
महिला बाउंसर और पति को पीटा
फ़ोटो

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में देर रात सड़क पर दबंगई और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि खुद को फौजी बताने वाले कार सवार पांच युवकों ने एक महिला बाउंसर और उसके पति के साथ मारपीट कर दी। जब राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनसे भी विवाद किया और भागते समय भीड़ पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान कई वाहनों को टक्कर लगने से नुकसान भी हुआ।

और पढ़ें: कैफे के बाहर खूनी बवाल: तीन युवतियों ने ब्लेड और बोतल से किया हमला

विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के अनुसार, पीड़िता रिमझिम बारोसा पेशे से महिला बाउंसर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार रात वह अपने पति शिखर के साथ महालक्ष्मी नगर मेले से घर लौट रही थीं। इसी दौरान बॉम्बे हॉस्पिटल के पास एक कार में सवार पांच युवकों ने उनकी गाड़ी को कट मार दिया।रिमझिम और उनके पति ने जब इसका विरोध किया तो कार सवार युवक विवाद करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने उनका पीछा किया और सत्यसाईं चौराहे के पास वाहन रुकवाकर दंपती के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

और पढ़ें: आईएएस अधिकारी से लिए गए सिग्नेचर सैंपल: फर्जी बरी आदेश तैयार करने की साजिश के आरोप

घटना देख आसपास मौजूद लोग दंपती को बचाने के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उनसे भी झड़प की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थिति बिगड़ती देख आरोपी कार में सवार होकर भागने लगे। इस दौरान उन्होंने भीड़ की दिशा में कार दौड़ाई, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

और पढ़ें: गर्भपात पर पति-पत्नी आमने-सामने, हाईकोर्ट बोला- पहले सुलह की कोशिश करें

भागने के प्रयास में कार ने कुछ अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी, जिससे उनके शीशे टूट गए और नुकसान हुआ। तेज रफ्तार और अफरा-तफरी के बीच आरोपियों की कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। हालांकि इसके बावजूद सभी युवक कार छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहे।

और पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई और हैरी बॉक्सर गैंग से जुड़े तार: 5 करोड़ की वसूली डील में शामिल था बाबा

घटना की सूचना मिलते ही विजय नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts