मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन... शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी 

मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन... शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी 
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर कानूनी संकट में घिरते नजर आ रहे हैं। मुंबई पुलिस ने दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। यह कार्रवाई 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में की गई है, जिसकी शिकायत एक व्यवसायी ने दर्ज कराई थी। 

    क्या है पूरा मामला?

    मुंबई के व्यापारी दीपक कोठारी ने 14 अगस्त 2025 को शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। दीपक का आरोप है कि दोनों ने 2015 से 2023 के बीच अपने बिजनेस 'बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड' में निवेश के नाम पर उनसे 60.48 करोड़ रुपए लिए थे। शुरुआत में इसे लोन बताया गया, लेकिन बाद में इसे इन्वेस्टमेंट बताकर पैसा वापस करने से इनकार कर दिया गया।

    दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

    मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने बयान जारी किया है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अक्सर विदेश यात्रा करते हैं, जिससे उनकी जांच प्रभावित हो सकती है। इसी कारण पुलिस ने दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दोनों देश छोड़कर न भाग सकें और मामले की जांच में पूरा सहयोग दें। 

    शिल्पा और राज कुंद्रा का पक्ष

    हालांकि, इस मामले में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनके वकील प्रशांत पाटिल ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि यह मामला पुराने वित्तीय लेनदेन से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि यह एक इक्विटी निवेश का सौदा था, न कि कोई आपराधिक धोखाधड़ी।

    पाटिल के अनुसार, कंपनी बाद में वित्तीय संकट में फंस गई थी और मामला एनसीएलटी (National Company Law Tribunal) के समक्ष लंबित है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी को परिसमापन का आदेश मिल चुका है और इस संबंध में सभी आवश्यक दस्तावेज, कैश फ्लो रिपोर्ट और ऑडिट रिपोर्ट पहले ही आर्थिक अपराध शाखा को सौंपे जा चुके हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts