PlayBreaking News

मुंबई में 'पहलगाम हमला 2.0'!'कलमा पढ़ो'कहने के बाद सिक्योरिटी गार्ड्स पर अचानक चाकू से वार

मीरा रोड में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में तैनात दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से हमला कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने गार्ड्स से उनका धर्म पूछा और कलमा पढ़ने की बात कही, जिसके बाद मामला अचानक हिंसा में बदल गया। हमले में दोनों गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए।
Follow on Google News
'कलमा पढ़ो'कहने के बाद सिक्योरिटी गार्ड्स पर अचानक चाकू से वार
आरोपी जैब जुबैर अंसारी

मुंबई के मीरा रोड इलाके में सोमवार तड़के करीब 4 बजे एक निर्माणाधीन इमारत में अचानक हुई हिंसक घटना ने सभी को चौंका दिया। यहां ड्यूटी पर तैनात दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने गार्ड्स से उनका धर्म पूछा और कलमा पढ़ने की बात कही, जिसके बाद मामला अचानक हिंसा में बदल गया।

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी

नयानगर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए CCTV फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की। आरोपी की पहचान जैब जुबैर अंसारी (31) के रूप में हुई है। पुलिस ने मात्र डेढ़ घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: बेड के नीचे छिपी थी मौत की फैक्ट्री: मास्टरमाइंड फरार, मेरठ में अवैध हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़

घायलों की हालत कैसी है?

हमले में घायल दोनों सिक्योरिटी गार्ड्स की पहचान राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो रमेश सेन के रूप में हुई है। दोनों को तुरंत वोकहार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। उनका इलाज जारी है और मेडिकल टीम लगातार निगरानी कर रही है।

घटना कैसे हुई? 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी ने ड्यूटी पर मौजूद गार्ड्स से बातचीत के दौरान उनका धर्म पूछा और कलमा पढ़ने की बात कही। इसके बाद विवाद बढ़ गया इसी दौरान स्थिति बिगड़ गई और आरोपी ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी पक्के मकसद की पुष्टि नहीं की है। जांच अभी शुरुआती चरण में है।

पुलिस और ATS की जांच

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए नयानगर पुलिस और ठाणे ATS मिलकर जांच कर रही हैं। पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि क्या यह घटना अचानक हुई? या इसके पीछे कोई पहले से सोचा गया प्लान था? क्या आरोपी अकेले काम कर रहा था या किसी और से जुड़ा था?

यह भी पढ़ें: कुछ ही पलों में सब कुछ खत्म… निवाड़ी में खड़े ट्रॉले में घुसा डंपर, जीजा-साले की जिंदा जलकर मौत

फिलहाल पुलिस ने किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की है और कहा है कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का आधिकारिक रुख

पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी कर साफ किया है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। अभी तक किसी बड़े नेटवर्क या संगठन से जुड़े होने की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें और शांति बनाए रखें।

CCTV और तेज कार्रवाई की भूमिका

इस पूरे मामले में CCTV फुटेज ने अहम भूमिका निभाई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और तेजी से ट्रैक कर उसे पकड़ लिया। यह कार्रवाई कानून व्यवस्था की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को दर्शाती है, जहां कुछ ही घंटों में केस कंट्रोल में ले लिया गया।
आगे क्या?

फिलहाल मामला पुलिस और ATS के हाथ में है। आने वाले दिनों में पूछताछ और फॉरेंसिक जांच के आधार पर और तथ्य सामने आ सकते हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts