Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

काशी दौरे पर पीएम मोदी:6,332 करोड़ की 163 परियोजनाओं की सौगात, दो अमृत भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिन के दौरे पर वाराणसी पहुंच गए। इस दौरे पर वे करीब 6,332 करोड़ रुपये की 163 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
6,332 करोड़ की 163 परियोजनाओं की सौगात, दो अमृत भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिन के दौरे पर वाराणसी पहुंच गए। बाबतपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया जिसके बाद वे बरेका के लिए रवाना हुए। इस दौरे में प्रधानमंत्री पूर्वांचल को बड़ी विकास सौगात देने जा रहे हैं।

6,332 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

प्रधानमंत्री अपने इस दौरे में करीब 6,332 करोड़ रुपये की 163 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क, रेलवे, शहरी विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कई काम शामिल हैं। इनसे क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है।

दो नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी

रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी बनारस-पुणे और अयोध्या-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इन ट्रेनों के शुरू होने से लंबी दूरी की यात्रा तेज और सुविधाजनक होगी खासकर उत्तर भारत और महाराष्ट्र के बीच आवाजाही आसान हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: रतलाम हिट एंड रन केस: टक्कर के बाद घसीटा, बेरहमी से कुचला, वकील को मारकर फरार हुआ चालक

महिला सम्मेलन को भी करेंगे संबोधित

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री बरेका इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने की संभावना है जहां सरकार की योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हमला : 7 की मौत, 75 से ज्यादा घायल, घरों के साथ यूनिवर्सिटी टारगेट बनी

राजनीतिक और विकास दोनों लिहाज से अहम दौरा

प्रधानमंत्री का यह दौरा सिर्फ विकास परियोजनाओं तक सीमित नहीं है बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। एक तरफ जहां बड़े प्रोजेक्ट्स का ऐलान होगा वहीं दूसरी ओर महिला सशक्तिकरण के जरिए सामाजिक संदेश देने की भी कोशिश दिखाई देगी।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts