Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की टेल रनवे से टकराई, सभी यात्री सुरक्षित, खराब मौसम बना वजह

मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की टेल रनवे से टकराई, सभी यात्री सुरक्षित, खराब मौसम बना वजह

मुंबई। शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइन के A321 विमान की टेल रनवे से टकरा गई। यह घटना उस समय हुई जब विमान की लैंडिंग के दौरान खराब मौसम के कारण पायलट ने गो-अराउंड (दोबारा टेकऑफ) करने का फैसला लिया। एयरलाइन ने बताया कि हादसे में सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं।

खराब मौसम बना वजह

जानकारी के अनुसार, विमान कम ऊंचाई पर था और पायलट को लैंडिंग कठिन लगी। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने गो-अराउंड की प्रक्रिया अपनाई। इसी दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। हालांकि स्थिति को नियंत्रित करते हुए पायलट ने विमान को सुरक्षित उड़ान भराई और दूसरी कोशिश में लैंडिंग सफलतापूर्वक करवाई।

ये भी पढ़ें: भोपाल: अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, पेट्रोल पंप पर BA.LLB छात्र संस्कार बबेले की हत्या के मामले में तीनों फरार आरोपी गिरफ्तार

जांच के बाद ही दोबारा उड़ान

इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि विमान को जांच और तकनीकी परीक्षण के बाद ही दोबारा सेवा में शामिल किया जाएगा। एयरलाइन के मुताबिक, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह की घटनाओं में पूरी सतर्कता बरती जाती है।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...

Latest Posts