PlayBreaking News

Made in Korea :प्रियंका मोहन की ‘मेड इन कोरिया’ 12 मार्च से नेटफ्लिक्स पर, पांच भाषाओं में होगी स्ट्रीम

नई तमिल फिल्म मेड इन कोरिया 12 मार्च 2026 से नेटफ्लिक्स इंडिया पर स्ट्रीम होगी। पैन-इंडिया रिलीज वाली इस क्रॉस-कल्चरल ड्रामा में प्रियंका मोहन और कोरियन स्टार पार्क हे जिन नजर आएंगे, जो तमिल-कोरियन संस्कृति के मेल की कहानी दिखाएगी।
Follow on Google News
प्रियंका मोहन की ‘मेड इन कोरिया’ 12 मार्च से नेटफ्लिक्स पर, पांच भाषाओं में होगी स्ट्रीम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई तमिल फिल्म मेड इन कोरिया की रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर सामने आ गई है। यह फिल्म 12 मार्च 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। खास बात यह है कि इसे तमिल के साथ-साथ तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा, जिससे फिल्म को पैन-इंडिया डिजिटल ऑडियंस मिलेगी।

    तमिलनाडु से सियोल तक शेनबा का सफर

    यह फिल्म एक क्रॉस-कल्चरल कमिंग ऑफ एज ड्रामा है, जो तमिलनाडु की एक लड़की के कोरिया जाने के सपने और उसके इमोशनल सफर को दिखाती है। कहानी शेनबगम उर्फ शेनबा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार प्रियंका मोहन निभा रही हैं। शेनबा बचपन से ही कोरियन संस्कृति से गहराई से जुड़ी रहती है। उसका सपना सिर्फ कोरिया घूमने का नहीं, बल्कि वहां जाकर अपनी जिंदगी जीने का होता है। कहानी में टर्निंग पॉइंट तब आता है, जब वह अचानक सियोल पहुंच जाती है। हालांकि सियोल की असल जिंदगी उसके सपनों से बिल्कुल अलग निकलती है। चुनौतियों, सांस्कृतिक अंतर और व्यक्तिगत संघर्षों से जूझते हुए शेनबा खुद को पहचानती है, मजबूत बनती है और नए रिश्तों से जुड़ती है।

    तमिल और कोरियन संस्कृति की समानताओं से प्रेरित कहानी

    फिल्म के राइटर और डायरेक्टर कार्तिक ने बताया कि तमिल और कोरियन संस्कृति के बीच मौजूद ऐतिहासिक और सांस्कृतिक समानताओं ने उन्हें यह कहानी लिखने के लिए प्रेरित किया। उनके मुताबिक यह फिल्म सिर्फ एक ड्रीम जर्नी नहीं, बल्कि आत्म-खोज की कहानी है। उन्होंने इसे दिल को छू लेने वाली, उम्मीद से भरी और जिंदगी के छोटे-छोटे पलों की खूबसूरती को सेलिब्रेट करने वाली फिल्म बताया।

    प्रियंका मोहन ने क्या कहा?

    प्रियंका मोहन ने कहा कि शेनबा का किरदार उन्हें पहली बार में ही कनेक्ट कर गया था। उनके अनुसार, यह किरदार मासूम जिज्ञासा, उत्साह और सपनों से भरा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि नेटफ्लिक्स जैसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म की फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए खास अनुभव रहा।

    साउथ कोरिया के लोकप्रिय अभिनेता भी शामिल

    फिल्म में प्रियंका मोहन के साथ साउथ कोरिया के लोकप्रिय अभिनेता पार्क हे जिन भी नजर आएंगे। इससे फिल्म को इंटरनेशनल अपील मिलने की उम्मीद है। डिजिटल रिलीज के जरिए मेकर्स तमिल और कोरियन ऑडियंस के साथ-साथ ग्लोबल व्यूअर्स तक पहुंच बनाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

    नेटफ्लिक्स इंडिया ने की रिलीज डेट कन्फर्म

    नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की कहानी शेयर करते हुए 12 मार्च 2026 की रिलीज डेट कन्फर्म की। अब देखना दिलचस्प होगा कि तमिल और कोरियन कल्चर के इस मेल को डिजिटल दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts