Power Cut Alert :भोपाल में गुरुवार को 30 इलाकों में बिजली कटौती, 3 से 6 घंटे तक सप्लाई रहेगी बंद

भोपाल में गुरुवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते करीब 30 इलाकों में 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। दानिशकुंज, ईदगाह हिल्स, रोशनपुरा, प्रभु नगर और टीला जमालपुरा सहित कई क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित होगी। लोगों को सलाह है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें।
भोपाल में गुरुवार को 30 इलाकों में बिजली कटौती, 3 से 6 घंटे तक सप्लाई रहेगी बंद
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के करीब 30 इलाकों में गुरुवार को 3 से 6 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। भोपाल में बिजली कंपनी मेंटेनेंस का काम करेगी, जिसके कारण बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

    इन बड़े इलाकों में रहेगी परेशानी

    बिजली कटौती की वजह से दानिशकुंज, ईदगाह हिल्स, रोशनपुरा, प्रभु नगर, टीला जमालपुरा सहित कई बड़े इलाकों में लोगों को परेशानी हो सकती है। इसलिए बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लेने की सलाह दी गई है।

    सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक

    दानिशकुंज-1 और 2, फाइन कैम्पस, हरे कृष्ण होम्स, पुरानी विधानसभा, रोशनपुरा और आसपास के क्षेत्र।

    सुबह 10 से शाम 4 बजे तक

    त्रिपति अभिनव होम्स, गिरनार वैली और आसपास के क्षेत्र।

    सुबह 11 से शाम 4 बजे तक

    संजय नगर, मौलाना आजाद कॉलोनी, ईदगाह हिल्स, प्रिंस कॉलोनी, प्रभु नगर, नियामतपुरा और आसपास के क्षेत्र।

    दोपहर 12 से 2 बजे तक

    पुतलीघर, इंद्रा नगर, न्यू राजीव नगर, वसुंधरा कॉलोनी, टीला जमालपुरा, पीएंडटी कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड टीला और आसपास के क्षेत्र।

    दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक

    लेक पर्ल गार्डन, आदित्य एवेन्यू, गार्डन स्टेट, सुविधा विहार, सूरज नगर, पीपरनेर, हाईटेक सिटी और आसपास के क्षेत्र।

    दोपहर 2 से शाम 5:30 बजे तक

    दीप मोहिनी कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र।

    जरूरी सलाह

    बिजली कटौती के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए जरूरी काम पहले पूरे कर लें।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts