Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update :प्रदेश में कड़ाके की ठंड की वापसी, 12 शहरों में पारा 10°C से नीचे; कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें

प्रदेश में कड़ाके की ठंड की वापसी, 12 शहरों में पारा 10°C से नीचे; कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की सक्रियता के कारण प्रदेश में ठंड ने अचानक जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार-शनिवार की रात कई जिलों में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरा और कई शहर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गए। सुबह-सुबह कोहरे के कारण सड़कें धुंधली नजर आईं और यातायात प्रभावित हुआ।

    कई शहरों में तापमान 10°C से नीचे

    शहडोल संभाग में ठंड सबसे ज्यादा महसूस की गई। कल्याणपुर का न्यूनतम तापमान 6.1°C रिकॉर्ड हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। इसके अलावा कई और शहरों में भी पारा तेजी से लुढ़का।

    शहर

    अधिकतम

    न्यूनतम

    बैतूल

    25.0

    9.7

    भोपाल

    25.6

    8.6

    दतिया

    25.8

    10.2

    धार

    28.4

    13.4

    गुना

    27.9

    11.2

    ग्वालियर

    26.6

    10.5

    नर्मदापुरम

    28.4

    13.4

    इंदौर

    27.0

    10.4

    खंडवा

    30.5

    10.4

    खरगोन

    31.0

    12.8

    पचमढ़ी

    24.8

    6.4

    रायसेन

    25.4

    9.0

    राजगढ़

    9.0

    रतलाम

    28.2

    15.0

    शाजापुर

    श्योपुर

    25.4

    13.4

    शिवपुरी

    25.0

    10.0

    उज्जैन

    29.0

    14.0

     

    शहर

    अधिकतम

    न्यूनतम

    छिंदवाड़ा

    26.7

    9.4

    दमोह

    27.2

    9.5

    जबलपुर

    25.8

    10.2

    खजुराहो

    26.3

    9.0

    मंडला

    28.0

    9.4

    नरसिंहपुर

    26.4

    14.2

    नौगांव

    26.5

    6.1

    रीवा

    24.4

    7.8

    सागर

    26.9

    12.2

    सतना

    26.7

    10.3

    सिवनी

    25.2

    11.4

    सीधी

    25.5

    12.2

    टीकमगढ़

    25.1

    7.6

    उमरिया

    27.2

    8.7

    मलाजखंड

    22.7

    8.7

    भोपाल और इंदौर में भी बढ़ी ठंड 

    प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ही रात में तापमान 4 डिग्री गिर गया। सुबह के समय भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और रतलाम में कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 1,000-1,500 मीटर तक घट गई, जिससे वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ा।

    मौसम विभाग का कहना है कि, पाकिस्तान की ओर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है। राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। उत्तर से ठंडी हवा लगातार मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रही है। इन तीनों सिस्टम के एक साथ एक्टिव होने से प्रदेश में ठंड और कोहरा दोनों बढ़ गए हैं।

    पिछले सप्ताह गर्मी जैसा एहसास

    बीते एक सप्ताह से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन शुक्रवार की रात से मौसम फिर बदल गया। प्रदेश के कई शहरों में एक ही रात में 4-5 डिग्री तक तापमान गिरा। इससे पहले 6 से 22 नवंबर तक MP में कड़ाके की ठंड रही, भोपाल में लगातार 15 दिन शीतलहर चली, इंदौर में 25 साल का नवंबर का सबसे ठंडा रिकॉर्ड टूटा। हवा की दिशा बदलने से 22 नवंबर के बाद ठंड में कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से तापमान गिरने लगा है।

    दिसंबर में शीतलहर के आसार

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे तक वर्तमान मौसम ही बना रहेगा। घना कोहरा सुबह और देर रात तक छाता रहेगा। दिसंबर के शुरुआती सप्ताह से फिर कड़ाके की ठंड लौट सकती है। तापमान में 2-3°C और गिरावट संभव है।

    कोहरे के लिए विशेष सलाह

    मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि, सुबह के समय कोहरे की घनत्व काफी अधिक रहेगा। इसलिए नागरिकों को इन बातों का पालन करने की सलाह दी गई है-

    ट्रैफिक एडवाइजरी

    • लो-बीम हेडलाइट का इस्तेमाल करें।
    • फॉग लाइट और इंडिकेटर चालू रखें।
    • वाहन धीमी गति से चलाएं।
    • आगे की गाड़ी से उचित दूरी बनाए रखें।

    हेल्थ एडवाइजरी

    • सिर, गर्दन, हाथ-पैर ढककर रखें।
    • गर्म पेय पदार्थ लें।
    • खांसी-जुकाम में डॉक्टर से सलाह लें।
    • विटामिन C वाली सब्जियां और फल खाएं।

    कृषि सलाह

    • जहां नमी हो, वहां गेहूं, चना, मटर और सरसों की बुआई जारी रखें।
    • बोई हुई फसलों की मॉनिटरिंग करें।
    • खेतों के अवशेष (ठूंठ) न जलाएं।
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts