PlayBreaking News

MP Weather Update :भोपाल-इंदौर में बारिश का दौर, 60 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी तेज हो गई है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश और 70 किमी प्रति घंटे तक आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। जानिए अगले चार दिनों का मौसम, किन जिलों में बारिश होगी, कहां गर्मी बढ़ेगी और 14 जून को सबसे गर्म व ठंडे शहर कौन रहे।
Follow on Google News
भोपाल-इंदौर में बारिश का दौर, 60 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय हैं। रविवार को राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि कई इलाकों में तेज हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो दिनों तक भोपाल और ग्वालियर संभाग में बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी का दौर जारी रह सकता है। कई जिलों में हवा की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।

भोपाल-इंदौर में बारिश और तेज आंधी का दौर

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। रविवार को भोपाल समेत कई जिलों में बारिश हुई, जबकि भोपाल और इंदौर संभाग के कई इलाकों में तेज आंधी चली। मौसम विभाग के अनुसार कई स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक दर्ज की गई। बदलते मौसम की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है और तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग ने भोपाल और ग्वालियर संभाग में अगले दो दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को आगर-मालवा, राजगढ़ और सीहोर जिलों में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

MP weather update

इन जिलों में बारिश की संभावना

सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, शाजापुर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में दोपहर बाद बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। इन जिलों में मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रह सकता है।

इन जिलों में रहेगा गर्मी का असर

खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, रीवा, मैहर, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे ऊपर पहुंच सकता है।

आंधी-बारिश से लुढ़का पारा

बारिश और तेज हवाओं का असर तापमान पर भी देखने को मिला। प्रदेश के सभी बड़े शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

शहर

अधिकतम तापमान

भोपाल

35.4°C

इंदौर

36.3°C

उज्जैन

36.5°C

ग्वालियर

39.2°C

जबलपुर

38.5°C

खजुराहो सबसे गर्म, शिवपुरी सबसे ठंडा

14 जून को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया।

शहर

अधिकतम तापमान

खजुराहो

42.4°C

दतिया

41.6°C

नौगांव

41.4°C

मंडला

40.0°C

सबसे कम तापमान वाले शहर-

शहर

अधिकतम तापमान

शिवपुरी

33.2°C

पचमढ़ी

35.0°C

भोपाल

35.4°C

सिवनी

36.0°C

तापमान में सबसे ज्यादा बदलाव

शहर

24 घंटे में बदलाव

ग्वालियर

+4.6°C

खजुराहो

+2.9°C

दतिया

+2.2°C

नौगांव

+1.9°C

तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट

शहर

गिरावट

राजगढ़

-4.6°C

नर्मदापुरम

-3.8°C

भोपाल

-3.7°C

उज्जैन

-2.5°C

अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम?

15 जून: आंधी और बारिश का असर

सोमवार को प्रदेश के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। आगर-मालवा, राजगढ़ और सीहोर में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत 30 से अधिक जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। अधिकांश जिलों में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

16 जून: कई जिलों में बारिश, कुछ जगह बढ़ेगी गर्मी

16 जून को भोपाल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, सागर, नरसिंहपुर, बैतूल, सीहोर और देवास सहित कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। वहीं इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, झाबुआ और धार जैसे क्षेत्रों में तापमान 40 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Featured News

17 जून: दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में ज्यादा असर

17 जून को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, इंदौर, खरगोन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट सहित कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। जबकि भोपाल, उज्जैन, सागर, रीवा और सतना संभाग के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर बना रह सकता है।

18 जून: दक्षिणी जिलों में बारिश, बाकी हिस्सों में गर्मी

18 जून को खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और डिंडौरी जिलों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सागर और आसपास के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।

मानसून की एंट्री से पहले बदला मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में सक्रिय प्री-मानसून सिस्टम के कारण अगले कुछ दिन मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कहीं तेज बारिश और आंधी देखने को मिलेगी तो कहीं तापमान फिर से बढ़ सकता है। हालांकि लगातार हो रही बारिश ने फिलहाल भीषण गर्मी से काफी राहत दी है और मानसून की दस्तक के संकेत भी मजबूत हो गए हैं।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts