Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : मानसून की विदाई के बीच प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन कई संभागों में गिरेगा पानी

MP Weather Update : मानसून की विदाई के बीच प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन कई संभागों में गिरेगा पानी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने करवट बदल ली है। अगले तीन दिन प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। इंदौर और जबलपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि भोपाल में हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने खासतौर पर धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

    तवा डैम का बढ़ा जलस्तर

    टीकमगढ़ में शनिवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शहर में घने बादलों के साथ बारिश शुरू हुई है। पचमढ़ी और अन्य ऊपरी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण तवा डैम में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शनिवार सुबह डैम का एक गेट 5 फीट ऊंचाई तक खोला गया।

    प्रदेश के 11 जिलों से पूरी तरह विदा हुआ मानसून

    मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम में मानसून पूरी तरह विदा हो चुका है। वहीं उज्जैन, राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्सों से भी मानसून की विदाई हो चुकी है।

    बारिश का अलर्ट जारी 

    प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में सक्रिय टर्फ और लो प्रेशर एरिया के कारण बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, सिवनी, सीधी, उमरिया, बालाघाट और पचमढ़ी में बारिश दर्ज की गई।

    भारी बारिश का येलो अलर्ट (27 सितंबर): धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट।

    हल्की बारिश: प्रदेश के अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अलर्ट।

    कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश

    गुना में अब तक सबसे ज्यादा 65.4 इंच बारिश दर्ज हुई है। दतिया में 33.7 इंच, शिवपुरी में 55 इंच, रतलाम में 48.5 इंच, मंदसौर में 33.7 इंच और आगर-मालवा में 39 इंच पानी गिर चुका है। इस साल मानसून ने मध्यप्रदेश में 16 जून को दस्तक दी थी और अब तक प्रदेश में 44.2 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य औसत 37 इंच से अधिक है।

    इंदौर संभाग की बारिश की स्थिति

    इस मानसूनी सीजन में इंदौर और उज्जैन संभाग की बारिश शुरू में कम रही थी। सितंबर में तेज बारिश के कारण इंदौर में सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो गया, जबकि उज्जैन संभाग अभी भी अपने कोटे तक नहीं पहुंच पाया। सबसे कम बारिश वाले जिलों में शाजापुर शामिल है।

    अगले दो दिनों का मौसम

    28 सितंबर: झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन और बुरहानपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट। प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक।

    29 सितंबर: झाबुआ, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, विदिशा, रायसेन, सागर और दमोह में भारी बारिश का येलो अलर्ट।

    कहां कितना रहा तापमान

    अधिकतम तापमान: ग्वालियर 36.4°C, नर्मदापुरम 36.1°C, खजुराहो 35.6°C, श्योपुर 35.2°C, गुना/रतलाम 35°C

    न्यूनतम तापमान: खंडवा 19.4°C, राजगढ़ 20°C, पचमढ़ी 20.6°C, खरगोन 21.4°C, नरसिंहपुर 22.2°C

    शहरों का तापमान: भोपाल 33.2°C, इंदौर 33.5°C, उज्जैन 35°C, जबलपुर 32.7°C

    मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और जलभराव वाले इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी है। आगामी तीन दिनों में तेज बारिश के कारण नदी-नाले के किनारे रहने वालों को अलर्ट मोड में रहना जरूरी है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts