🌤️
--Bhopal, India

कंबल चोर की थाने में कंबल कुटाई - सोना चुराने के बाद क्यों किया कंबल चोरी- आखिरी क्या हुअ ऐसा ?

Follow on Google News
 सोना चुराने के बाद क्यों किया कंबल चोरी- आखिरी क्या हुअ ऐसा ?
ग्रीन टी-शर्ट में आरोपी वारिश खान व सुनार ओमकार पंवार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      इंदौर। विजयनगर थाना क्षेत्र में 4 मार्च 2026 को हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। फरियादिया रश्मी पिता रघुनंदन कैसरी के घर में घुसकर अज्ञात चोर ने सोने-चांदी के कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। 

    280 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले -  

    थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल जांच के दौरान पुलिस ने करीब 280 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें सामने आया कि वारदात को एक ही शातिर आरोपी ने अंजाम दिया है। इसके बाद साइबर सेल और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और अथक प्रयासों के बाद पुलिस ने धरमपुरी जिला धार निवासी 22 वर्षीय वारिश खान को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए इंदौर सहित तीन जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया।

    गला हुआ सोना बरामद किया 

    थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि आरोपी ने  चोरी किए गए जेवरात उसने सुनार ओमकार को बेच दिए थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि जेवरों को गलाकर ठिकाने लगाया जा चुका था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब 50 ग्राम गला हुआ सोना बरामद किया है। साथ ही पूर्व में विजयनगर थाना के  में चोरी गया कंबल और चोरी के पैसों से खरीदी गई करीब एक लाख रुपए कीमत की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

    पूछताछ में आरोपी की आपराधिक सोच भी उजागर हुई। वह चोरी के पैसों से शराब, जुआ और अय्याशी के शौक पूरे करता था। आरोपी बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था। हमेशा अकेले ही सुनसान घरों को निशाना बनाता, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करता और पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहता था, ताकि गिरफ्तारी से बच सके।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    icon

    Latest Posts