People's Update
Wednesday, March 18, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, March 18, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    साउथ लेबनान में इजरायल की ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक, बेरुत में एक इमारत तबाह
    दिल्ली: पालम में एक इमारत में लगी आग, मौके पर पहुंचे 25 फायर ब्रिगेड
    UAE के कई इलाकों में एक बार फिर मिसाइल और ड्रोन हमले
    असम कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा
    क्षेत्रीय सुरक्षा पर आज अरब और इस्लामिक विदेश मंत्रियों की मीटिंग, सऊदी करेगा मेज़बानी
    UAE में ऑस्ट्रेलियाई एयरबेस के पास ईरानी मिसाइल गिरी, PM अल्बनीज बोले- कोई हताहत नहीं
    अमेरिकी दूतावास के पास धमाके, 3 ड्रोन हमलों से बगदाद में हड़कंप
    इजरायल में मिसाइल अटैक, तीसरी मंजिल पर मिसाइल गिरी, 2 की मौके पर मौत
    यूपी: फर्रुखाबाद में सपा के पूर्व MLA विजय सिंह के घर धमाका, 6 लोग घायल
    हॉर्मुज पर ऑपरेशन से फ्रांस का इनकार, राष्ट्रपति मैक्रों बोले- हम इस जंग का हिस्सा नहीं
    राष्ट्रीय
    नई दिल्ली

    मिडिल ईस्ट संकट पर भारत की नजर :PM मोदी ने ईरान और UAE के राष्ट्रपति को घुमाया फोन, होर्मुज समेत इन मुद्दों पर हुई बातचीत

    मिडिल ईस्ट में ईरान-इजरायल-अमेरिका तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से फोन पर बात की। बातचीत में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित शिपिंग और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चर्चा हुई। भारत ने शांति, कूटनीति और स्थिरता की अपील की।
    Publish Date: 18 Mar 2026, 9:43 AM (IST)Reading Time: 7 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली। पश्चिम एशिया यानी मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और बढ़ते तनाव के बीच भारत भी सक्रिय कूटनीतिक भूमिका निभा रहा है। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ती जंग ने पूरे क्षेत्र की स्थिरता को प्रभावित कर दिया है। इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था, तेल बाजार और समुद्री व्यापार पर भी देखने को मिल रहा है।

      इसी गंभीर स्थिति के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री व्यापार की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति बहाली जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की।

      ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर हुई बातचीत

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर ईरान के राष्ट्रपति से हुई बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि, मिडिल ईस्ट की गंभीर स्थिति को लेकर उन्होंने राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से विस्तार से चर्चा की। प्रधानमंत्री ने इस दौरान क्षेत्र में बढ़ते तनाव, नागरिकों की जान-माल की हानि और नागरिक बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है और सभी पक्षों से संवाद और कूटनीति के जरिए समाधान निकालने की अपील करता है।

      Twitter Post

      भारतीय नागरिकों की सुरक्षा भारत की प्राथमिकता

      बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि, विदेशों में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा भारत के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिडिल ईस्ट में बड़ी संख्या में भारतीय काम करते हैं और वहां कई भारतीय कंपनियां भी सक्रिय हैं। ऐसे में युद्ध और अस्थिरता के माहौल में भारत लगातार अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करना भारत सरकार की पहली जिम्मेदारी है।

      ऊर्जा आपूर्ति और व्यापारिक मार्ग पर चर्चा

      भारत की अर्थव्यवस्था के लिए मिडिल ईस्ट बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है, क्योंकि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा इसी इलाके से आयात करता है। इसी कारण प्रधानमंत्री मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से तेल और अन्य जरूरी सामानों की निर्बाध आपूर्ति को लेकर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने समुद्री मार्गों की सुरक्षा और व्यापारिक जहाजों की आवाजाही को सुरक्षित बनाए रखने पर भी जोर दिया। भारत ने यह भी अनुरोध किया कि, भारत से जुड़े जहाजों और व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

      यह भी पढ़ें: ईरान ने किया कन्फर्म… इजरायली हमले में मारे गए सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, बेटे और बॉडीगार्ड्स की भी मौत

      स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना चिंता का विषय

      मिडिल ईस्ट के मौजूदा संकट में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सबसे संवेदनशील मुद्दों में से एक बन गया है। यह जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल व्यापार मार्गों में से एक है। दुनिया के लगभग एक तिहाई तेल टैंकर इसी रास्ते से गुजरते हैं। यदि यह मार्ग बंद होता है या यहां तनाव बढ़ता है तो वैश्विक तेल आपूर्ति पर सीधा असर पड़ सकता है। इसी वजह से भारत ने ईरान से इस मार्ग को सुरक्षित और खुला रखने का अनुरोध किया।

      भारतीय जहाजों की सुरक्षा पर भी चर्चा

      हाल के दिनों में इस क्षेत्र में जहाजों पर हमलों की घटनाएं भी सामने आई हैं। इसी संदर्भ में दोनों नेताओं के बीच भारतीय जहाजों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों के बीच पिछले कुछ दिनों में तीन बार बातचीत हो चुकी है। इस बातचीत में समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे हैं।

      [featured type="Featured"]

      इराक में हमले में भारतीय की मौत

      हाल ही में इराक में एक अमेरिकी जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी। इस घटना ने भारत की चिंता और भी बढ़ा दी है। इसी वजह से भारत लगातार मिडिल ईस्ट के देशों के साथ संपर्क बनाए हुए है। 

      भारत को मिल सकती है समुद्री रियायत

      मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान पहले से ही चीन के जहाजों को कुछ मार्गों पर आने-जाने की अनुमति दे रहा है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि भारत को भी इसी तरह की रियायत मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो भारतीय जहाजों और व्यापारिक गतिविधियों को बड़ी राहत मिल सकती है।

      UAE के राष्ट्रपति से भी की बातचीत

      मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी फोन पर बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के ताजा हालातों पर चर्चा की और क्षेत्र में शांति बहाली के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई।

      Twitter Post

      UAE पर हमलों की भारत ने की निंदा

      बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि, इन हमलों में निर्दोष लोगों की जान गई और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। भारत ने साफ कहा कि, वह ऐसे हमलों का विरोध करता है और क्षेत्र में शांति चाहता है।

      होर्मुज जलडमरूमध्य पर भी चर्चा

      प्रधानमंत्री मोदी और UAE के राष्ट्रपति के बीच बातचीत में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा भी प्रमुख मुद्दा रही। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि, इस मार्ग की सुरक्षा वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम है।

      यह भी पढ़ें: जंग के बीच UAE में 19 भारतीय गिरफ्तार : सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप, AI से बनाए धमाकों के वीडियो

      UAE पर भी युद्ध का असर

      मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का असर UAE पर भी देखने को मिला है। हाल ही में ईरान की ओर से दागे गए ड्रोन और मिसाइलों को रोकने के प्रयास के दौरान दुबई में धमाकों जैसी आवाजें सुनी गईं। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए UAE ने अपना हवाई क्षेत्र भी बंद कर दिया था। हालांकि, बाद में स्थिति सामान्य होने पर एयरस्पेस को फिर से खोल दिया गया।

      दुबई और अबू धाबी पर ड्रोन हमले

      मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान ने UAE के कुछ अहम तेल प्रतिष्ठानों पर भी ड्रोन हमले किए। इन हमलों में अबू धाबी के शाह गैस फील्ड और फुजैराह के तेल उद्योग क्षेत्र में आग लगने की खबरें सामने आईं। इन घटनाओं से UAE को आर्थिक नुकसान भी हुआ।

      [breaking type="Breaking"]

      कई देशों के नेताओं से कर चुके हैं बातचीत

      मिडिल ईस्ट संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी लगातार वैश्विक नेताओं से संपर्क बनाए हुए हैं। युद्ध शुरू होने के बाद उन्होंने कई देशों के नेताओं से फोन पर बातचीत की है, जिनमें सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, ओमान, जॉर्डन, इजरायल, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। इन बातचीतों का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देना है।

      मिडिल ईस्ट पर दुनिया की नजर

      मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा बाजार और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पड़ सकता है। तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, समुद्री व्यापार में बाधा और क्षेत्रीय अस्थिरता जैसे खतरे बढ़ सकते हैं। ऐसे में भारत सहित कई देश इस संकट को शांत करने के लिए कूटनीतिक प्रयास कर रहे हैं।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Masoud Pezeshkian

      Mohamed Bin Zayed Al Nahyan

      Middle East War

      US Israel Iran war

      Strait of Hormuz

      PM Narendra Modi

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      23 की मौत 100 से ज्यादा घायल, गवर्नर ने जताई चिंता

      धमाकों की गूंज से दहला नाइजीरिया :23 की मौत 100 से ज्यादा घायल, गवर्नर ने जताई चिंता

      21 बम लगाए हैं... दोपहर 1:30 बजे फटेंगे, JK हॉस्पिटल और एक यूनिवर्सिटी को मिला धमकी भरा ईमेल

      Bhopal News :21 बम लगाए हैं... दोपहर 1:30 बजे फटेंगे, JK हॉस्पिटल और एक यूनिवर्सिटी को मिला धमकी भरा ईमेल

      राष्ट्रपति मुर्मू का चश्मा बचाने का अनोखा जुगाड़, प्रशासन ने लगाए लंगूर के कटआउट

      वृंदावन में ‘चश्मा चोर’ बंदरों का खौफ :राष्ट्रपति मुर्मू का चश्मा बचाने का अनोखा जुगाड़, प्रशासन ने लगाए लंगूर के कटआउट

      JCB की चपेट में आने से हादसा, 700 घरों की रोकी गई सप्लाई

      UP में PNG पाइपलाइन फटी :JCB की चपेट में आने से हादसा, 700 घरों की रोकी गई सप्लाई

      फिनलैंड के राष्ट्रपति बोले- PM मोदी ही रोक सकते हैं ईरान-अमेरिका जंग

      भारत के पास सीजफायर की चाबी?फिनलैंड के राष्ट्रपति बोले- PM मोदी ही रोक सकते हैं ईरान-अमेरिका जंग

      पूर्व सपा विधायक विजय के घर में ब्लास्ट, तीन मंजिला मकान डगमगाया, 6 लोग जख्मी, बाल बाल बची पत्नी

      UP :पूर्व सपा विधायक विजय के घर में ब्लास्ट, तीन मंजिला मकान डगमगाया, 6 लोग जख्मी, बाल बाल बची पत्नी

      अपने जीवन पर आधारित पुस्तक प्रकाशित की, संविधान को लेकर कही बड़ी बात

      नेपाल की पहली महिला ट्रांसजेंडर सांसद :अपने जीवन पर आधारित पुस्तक प्रकाशित की, संविधान को लेकर कही बड़ी बात

      इजरायली हमले में मारे गए सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, बेटे और बॉडीगार्ड्स की भी मौत

      ईरान ने किया कन्फर्म…इजरायली हमले में मारे गए सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, बेटे और बॉडीगार्ड्स की भी मौत

       सोना चुराने के बाद क्यों किया कंबल चोरी- आखिरी क्या हुअ ऐसा ?

      कंबल चोर की थाने में कंबल कुटाई - सोना चुराने के बाद क्यों किया कंबल चोरी- आखिरी क्या हुअ ऐसा ?

      कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा दिया, CM हिमंता बोले अभी उनसे संपर्क में नहीं है

      असम :कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा दिया, CM हिमंता बोले अभी उनसे संपर्क में नहीं है

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....