PlayBreaking News

इंदौर में आग :8 लोग जिंदा जले, इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट; पूरा घर जलकर खाक

एसीपी कुंदन मंडलोई ने इस हादसे में मकान मालिक सहित आठ लोगों की जानकारी दी
Follow on Google News
8 लोग जिंदा जले, इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट; पूरा घर जलकर खाक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के तिलक थाना क्षेत्र स्थित छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर में देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां एक भीषण आग ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक मकान को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया।  

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर के बाहर खड़ी कार में अचानक आग लगी, जो कुछ ही मिनटों में पूरे मकान में फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस भीषण अग्निकांड में मकान मालिक मनोज पुगलिया सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अब तक कुल 6 शव बाहर निकाले जा चुके हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। पुलिस कमिश्नर देर रात से घटनास्थल पर डटे हुए हैं, वहीं कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारी हालात को काबू में करने की कोशिश में जुटे हैं।

    आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की पांच से अधिक गाड़ियां लगातार मशक्कत कर रही हैं, लेकिन आग की तीव्रता ने राहत कार्य को बेहद कठिन बना दिया है। मौके पर एस.डी.ई.आर.एफ. की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

    पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया कि घटना बृजेश्वरी एनक्लेव का इलाके की है। ये छोटा राजवाडा इलाका है। थाना तिलक नगर क्षेत्र में सुबह चार के आसपास से यहां आग लगने की सूचना आई थी और तुरंत पुलिस की टीमें जो भी हमारे रात्रि गश्त के अधिकारी थे, जो प्रभात गश्त के अधिकारी थे, सारी बीट की टीमें मौके पर पहुंच गई थी। इन लोग स्वयं भी यहां आ गए थे। उसके बाद दमकल को भी तुरंत फोन  किया गया था। दमकल की टीमें आ गई थी। लगातार इसको बुझाने का प्रयास किया गया और फिलहाल इस समय पहले जो आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है। इस पूरे घर में तीन फ्लोर है, तीनों को ही जो मनोज कुजिया हैं, उनका परिवार रहता था और अभी तक तीन लोगों को वहां से निकाल लिया गया और इसके पश्चात जब अंदर search किया गया एक बार जब उसको नियंत्रित करके तो वहां से छह मौत हो चुकी हैं। जिन्हे MyH hospital में भेजा गया है। अभी वर्तमान उसमें पूरी चीजें लगभग नियंत्रित है। एक फ्लोर बाहर जो एक electric vehicle जो चार्जिंग पर घर के बाहर लगी हुई थी। उस point से charging point से आग लगी होंगी । वहां से आग बढ़ना शुरू हु। गाड़ी और उससे होते हुए आग पूरे  घर के अंदर की तरफ गया  और जो अनुमान   हमारा है, हम लोगों ने अंदर देखा है कि इसमें इलेक्ट्रॉनिक लॉक नहीं थे।

    और ऐसा लगता है कि अंदर जो है वो gas की टंकियां जो cooking में वो होते हैं, इस तरह की टंकियां भी कुछ थी तो उसमे भी आग लगी होंगी, दमकल ने हर प्रकार से घुसने की कोशिश की। कई हमारे लोगों को मामूली घायल भी हुए हैं। प्रयास पूरा किया गया लेकिन दुर्भाग्य से कुछ लोगों को बचाया  नहीं किया जा सका और अभी भी पूरी आग कोठंडा करने के बाद एक बार फिर सर्च  किया जाएगा जो टीमें लगातार कर रही हैं। हमारी जो टीमें हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि जो electric charging point से शुरू होकर और फिर घर के अंदर जो कुछ polymeric या plastic की चीजें हैं और जो cooking और उसकी टंकियां थी gas की, उससे आग को पकड़ लिया।

    पुलिस कमिश्नर के अनुसार छह, छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है जिनकी मरत्यु हो चुकी  है घर में से तीन लोगों का रेस्क्यू कर भी लिया गया था। आग में गेट  से ही आग की शुरुआत हुई थी। जिस प्रकार की आग की वो थी उसको सीधे नियंत्रण किया गया। जैसा संभव हो सकता था। पहले control किया जाए और जैसा मैंने कहा कि अंदर ऐसा प्रतीत होता है क्योंकि दो से तीन explosion जो है वो अंदर भी हुए तो कहीं ना कहीं तो ये gas की टंकियां थी। इनमें से भी वो हुआ और इसके साथ साथ जो अंदर electric points थे वो भी बड़ी तेजी से क्योंकि initially वहीं से शुरू हुआ था तो उनसे भी जो है वो कहीं ना कहीं उसको बढ़ाने में मदद मिली है। अभी ये कैसे वो हुआ उसको examine करेंगे बाद कुछ बता पाएंगे।

    रिपोर्ट –हेमंत

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts