MP Weather Update :प्रदेश में Cold Wave की दस्तक… बढ़ेगी ठिठुरन, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में Cold Wave का असर देखने को मिल रहा है। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 6.7°C दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई शहरों में ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले 2-3 दिन में सर्दी और बढ़ने की संभावना है।
Follow on Google News
प्रदेश में Cold Wave की दस्तक… बढ़ेगी ठिठुरन, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में अब कड़ाके की सर्दी (Cold Wave) का दौर शुरू हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और उसके पिघलने से ठंडी हवाएं प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं। आने वाले 2 दिनों में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और अन्य शहरों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

    क्यों बढ़ा सर्दी का असर

    मौसम विभाग के मुताबिक, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) गुजर चुका है और दूसरा 5 दिसंबर से हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके बाद 2 दिनों में प्रदेश में ठंड का असर दिखेगा। पहले सिस्टम की बर्फ पिघलने से प्रदेश में बर्फीली हवाओं का प्रभाव बढ़ रहा है।

    ठंडी हवाओं से प्रभावित संभाग:

    • ग्वालियर, चंबल, उज्जैन
    • भोपाल (सीहोर-विदिशा)
    • सागर (निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़-पन्ना)
    • रीवा (मऊगंज, सीधी-सिंगरौली)
    • जबलपुर (मंडला-डिंडोरी)
    • इंदौर (इंदौर, धार, झाबुआ)

    शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान का हाल

    शहर

    अधिकतम तापमान (°C)

    न्यूनतम तापमान (°C)

    बैतूल

    24.5

    11.0

    भोपाल

    25.4

    11.6

    दतिया

    26.0

    9.3

    धार

    25.5

    12.7

    गुना

    27.0

    11.5

    ग्वालियर

    25.9

    8.6

    नर्मदापुरम

    28.4

    15.7

    इंदौर

    25.8

    10.2

    खंडवा

    29.1

    13.0

    खरगोन

    28.6

    13.0

    पचमढ़ी

    23.0

    6.6

    रायसेन

    26.2

    ---

    राजगढ़

    ---

    9.4

    रतलाम

    26.0

    13.0

    शाजापुर

    ---

    ---

    श्योपुर

    26.0

    11.2

    शिवपुरी

    26.0

    13.0

    उज्जैन

    27.5

    13.0

    शहर

    अधिकतम तापमान (°C)

    न्यूनतम तापमान (°C)

    छिंदवाड़ा

    26.2

    11.4

    दमोह

    27.0

    11.8

    जबलपुर

    26.9

    11.4

    खजुराहो

    27.4

    11.0

    मंडला

    29.5

    10.1

    नरसिंहपुर

    24.0

    11.0

    नौगांव

    26.7

    11.2

    रीवा

    26.0

    9.8

    सागर

    27.7

    12.0

    सतना

    27.0

    12.8

    सिवनी

    25.0

    12.0

    सीधी

    26.2

    11.2

    टीकमगढ़

    25.8

    11.7

    उमरिया

    26.9

    9.1

    मलाजखंड

    22.6

    10.3

    नवंबर में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी

    इस साल नवंबर में मध्य प्रदेश की सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़े। भोपाल में लगातार 15 दिन शीतलहर चली और 17 नवंबर की रात में न्यूनतम तापमान 5.2°C तक पहुंच गया। इंदौर में भी न्यूनतम तापमान 6.4°C रहा, जो पिछले 25 साल में सबसे कम था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तरी राज्यों में नवंबर के पहले सप्ताह में हुई बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं प्रदेश में पहुंची।

    दिसंबर में सर्दी की संभावनाएं

    दिसंबर में स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस और उत्तरी हवाओं के आने से दिन-रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। विशेषज्ञों के अनुसार कई शहरों में 20-22 दिन तक कोल्ड वेव (Cold Wave) का असर रहेगा। ला नीना के सक्रिय रहने और हिमालय में जल्दी हुई बर्फबारी के कारण ठंड का असर सामान्य से 20-30% अधिक रहेगा।

    पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिन का तापमान 4-6°C तक गिर सकता है और मावठा (हल्की सर्दी की बारिश) भी हो सकती है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts