Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : प्रदेश में अगले 4 दिन बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, 4 जिलों में रेड-8 में ऑरेंज अलर्ट जारी

MP Weather Update : प्रदेश में अगले 4 दिन बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, 4 जिलों में रेड-8 में ऑरेंज अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन तक बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो चुका है, चक्रवातीय परिसंचरण (Cyclonic Circulation) और टर्फ लाइन की वजह से लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा और राजगढ़ में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

23 जून: चार जिलों में रेड अलर्ट

  • उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा और राजगढ़ में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी।
  • नीमच, मंदसौर, इंदौर और देवास में ऑरेंज अलर्ट।
  • भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, सीहोर, विदिशा, सागर, रतलाम और नर्मदापुरम में भारी बारिश की संभावना।

24 जून: 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

  • विदिशा, रायसेन, मंडला और बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट।
  • ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, सीहोर, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर में भारी बारिश का अनुमान।
  • भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर में येलो अलर्ट।

25 जून: इन जिलों में अति भारी बारिश का खतरा

  • मऊगंज, सिंगरौली, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, उज्जैन, सीहोर, विदिशा में भारी बारिश का अनुमान।
  • भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में येलो अलर्ट।

26 जून: छिंदवाड़ा और सिवनी में रेड अलर्ट

  • ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, बालाघाट, मंडला, अनूपपुर, मैहर, रीवा, सीधी, सिंगरौली में बारिश तेज।

22 से ज्यादा जिलों में बारिश का दौर जारी

रविवार को टीकमगढ़ में सबसे अधिक 262 मिमी (10.30 इंच) बारिश हुई। मंडला में 35 मिमी, नर्मदापुरम में 33 मिमी, ग्वालियर में 25 मिमी, भोपाल में 21 मिमी बारिश दर्ज की गई। बालाघाट, रतलाम, धार, उज्जैन, सिवनी, दमोह, छिंदवाड़ा, खजुराहो, पचमढ़ी समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहा।

क्यों हो रही है इतनी बारिश?

  • दक्षिणी यूपी के मध्य में बना है कम दबाव का क्षेत्र।
  • इससे जुड़ा चक्रवात उत्तर-पश्चिम दिशा में सक्रिय है।
  • बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवातीय परिसंचरण।
  • दक्षिण पाकिस्तान से बांग्लादेश तक टर्फ लाइन बनी हुई है, जो एमपी से होकर गुजर रही है।

मानसून का प्रदेश में पूरा असर

इस बार मानसून ने एमपी में सामान्य समय से केवल एक दिन देरी से एंट्री ली, लेकिन 5 दिनों में ही पूरे 53 जिलों में छा गया। अब लगातार वर्षा हो रही है और अगले चार दिनों तक बारिश का यह रौद्र रूप जारी रहेगा।

मौसम विभाग की सलाह:

  • लोगों से अपील है कि आवश्यक ना हो तो यात्रा टालें।
  • नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें।
  • प्रशासन की चेतावनी और स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts