MP Weather Update :कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं 40 डिग्री की गर्मी, 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम?

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी है, लेकिन बारिश का दौर जारी है। सोमवार को 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 43 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जानिए किन जिलों में होगी तेज बारिश, कहां रहेगा गर्मी का असर, अगले चार दिनों का मौसम और प्रदेश का तापमान अपडेट।
कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं 40 डिग्री की गर्मी, 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम?

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार भले ही धीमी पड़ गई हो, लेकिन मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत 43 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर ग्वालियर-चंबल संभाग के कुछ जिलों में अभी भी मानसून की एंट्री नहीं हुई है, जिसके चलते वहां उमस और गर्मी का असर बना हुआ है।

रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। रतलाम, मंदसौर, उज्जैन, गुना, सीहोर, शाजापुर और बड़वानी समेत कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

इन 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

सोमवार (29 जून) को मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया-

  • ऑरेंज अलर्ट
  • उज्जैन
  • देवास
  • छिंदवाड़ा
  • पांढुर्णा
  • मंडला
  • बालाघाट

इन जिलों में 24 घंटे के दौरान 4 इंच या इससे अधिक बारिश होने की संभावना है।

43 जिलों में येलो अलर्ट जारी

इन जिलों में तेज बारिश और बिजली चमकने की संभावना है-

भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर और टीकमगढ़।

इन जिलों में सिर्फ हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, नीमच, मंदसौर और निवाड़ी में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इन इलाकों में अभी मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है।

MP weather update

24 जून को हुई थी मानसून की एंट्री

प्रदेश में मानसून ने 24 जून को प्रवेश किया था। शुरुआत में इसकी रफ्तार अच्छी रही और 15 जिलों तक मानसून पहुंच गया, लेकिन इसके बाद मानसूनी सिस्टम एक ही स्थान पर ठहर गया। फिलहाल अलीराजपुर, इंदौर, धार, हरदा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी में ही मानसून की आधिकारिक एंट्री हुई है। बाकी 40 जिलों में अभी भी मानसून पहुंचना बाकी है।

जून में अब तक सामान्य से 38% कम बारिश

बारिश का सिलसिला जारी रहने के बावजूद प्रदेश में जून महीने की कुल वर्षा अभी भी सामान्य से काफी कम है। एक जून से अब तक जहां औसतन 116.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, वहीं केवल 71.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यानी प्रदेश में अब तक करीब 38 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा कमी पूर्वी मध्य प्रदेश में दर्ज की गई है, जहां सामान्य से 67 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। वहीं पश्चिमी हिस्से में बारिश सामान्य से 10 प्रतिशत कम रही।

क्षेत्रवार स्थिति

क्षेत्र

सामान्य से कमी

पूर्वी मध्य प्रदेश

67% कम

पश्चिमी मध्य प्रदेश

10% कम

किन जिलों में सामान्य से ज्यादा और कम बारिश हुई?

सामान्य से कम बारिश वाले जिले-

अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, छतरपुर, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, अलीराजपुर, बड़वानी, बैतूल, भिंड, दतिया, देवास, धार, गुना, ग्वालियर, हरदा, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मुरैना, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा।

सामान्य से ज्यादा बारिश वाले जिले-

भोपाल, अशोकनगर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, श्योपुर, बुरहानपुर, इंदौर, शाजापुर और सीहोर।

भोपाल में अब तक 6 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है, जबकि अलीराजपुर में सबसे कम करीब 2 मिमी बारिश दर्ज हुई है।

Breaking News

रविवार को यहां हुई अच्छी बारिश

रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। रतलाम में आधा इंच से अधिक बारिश हुई, जबकि मंदसौर, गुना, श्योपुर, बड़वानी, शाजापुर, सीहोर, उज्जैन और छतरपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश का दौर देखने को मिला। बारिश के कारण कई शहरों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

तापमान में गिरावट, लेकिन नौगांव सबसे गर्म

बारिश के चलते कई शहरों के तापमान में कमी आई है, हालांकि बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में गर्मी अभी भी बनी हुई है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

शहर

अधिकतम तापमान (°C)

नौगांव

40.4

ग्वालियर

40.2

सीधी

39.6

श्योपुर

39.4

दमोह

39.2

दतिया

39.2

टीकमगढ़

39.0

जबलपुर

38.3

भोपाल

34.6

इंदौर

33.8

उज्जैन

33.5

सबसे ठंडे जिले

शहर

अधिकतम तापमान (°C)

खंडवा

30.1

खरगोन

30.8

छिंदवाड़ा

32.1

पचमढ़ी

32.6

रतलाम

33.2

सिवनी

33.4

उज्जैन

33.5

रायसेन

33.6

इंदौर

33.8

बैतूल

34.0

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर

अधिकतम

न्यूनतम

भोपाल

34.6°C

25.2°C

इंदौर

33.8°C

25.4°C

ग्वालियर

40.2°C

31.1°C

जबलपुर

38.3°C

28.6°C

उज्जैन

33.5°C

25.5°C

अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम?

29 जून : उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश। भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश।

30 जून : बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट। भोपाल, उज्जैन, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर सहित कई जिलों में बारिश।

1 जुलाई : हरदा और बैतूल में अति भारी बारिश की संभावना। देवास, सीहोर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में भारी बारिश। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा।

2 जुलाई : मौसम विभाग के अनुसार जुलाई की शुरुआत भी बारिश के साथ होने की संभावना है। मानसून के धीरे-धीरे आगे बढ़ने के संकेत हैं, जिससे मध्य और पूर्वी मध्य प्रदेश में अच्छी वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग की सलाह

  • भारी बारिश वाले जिलों में नदी-नालों के आसपास जाने से बचें।
  • बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान या पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
  • किसानों को खेतों में काम करते समय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
  • शहरी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है, इसलिए यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

फिलहाल क्या है स्थिति?

मध्य प्रदेश में मानसून अभी पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है, लेकिन अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। जिन जिलों में अभी तक मानसून नहीं पहुंचा है, वहां भी जल्द राहत मिलने के आसार हैं। फिलहाल छह जिलों में भारी बारिश का सबसे ज्यादा खतरा है, जबकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल, गरज-चमक और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts