PlayBreaking News

MP Weather Update :प्रदेश में गर्मी का कहर... कई शहरों में पारा 42°C के पार, 16 जिलों में लू का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। खजुराहो में तापमान 43.2 डिग्री पहुंच गया, जबकि 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी है। कई शहरों में पारा 42 डिग्री के पार है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जानिए पूरा मौसम अपडेट और बचाव के उपाय।
Follow on Google News
प्रदेश में गर्मी का कहर... कई शहरों में पारा 42°C के पार, 16 जिलों में लू का अलर्ट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। कुछ दिन पहले तक जहां आंधी, बारिश और ओले गिर रहे थे, वहीं अब तेज धूप और लू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है और हालात दिन-ब-दिन गंभीर होते जा रहे हैं। गर्मी का असर सिर्फ लोगों की दिनचर्या पर ही नहीं, बल्कि बच्चों की पढ़ाई और सेहत पर भी पड़ने लगा है।

    सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार

    शुक्रवार को प्रदेश में इस सीजन की सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई। छतरपुर जिले के खजुराहो में तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस साल का अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। इसके अलावा उमरिया में 42.9 डिग्री, टीकमगढ़ और नौगांव में 42.8 डिग्री, मंडला में 42.5 डिग्री और दमोह, गुना व दतिया में 42.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। सागर और सतना में 41.8 डिग्री, जबकि छिंदवाड़ा और रायसेन में 41.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

    बड़े शहरों की बात करें तो जबलपुर सबसे गर्म रहा, जहां पारा 42 डिग्री पहुंच गया। भोपाल और ग्वालियर में 41.3 डिग्री, इंदौर में 40.6 और उज्जैन में 40.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

    16 जिलों में लू का अलर्ट, बढ़ेगी परेशानी

    IMD के अनुसार, शनिवार के लिए 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इनमें अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, धार, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि, अगले 2-3 दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे लू का असर और तेज हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें: World Heritage Day : भोपाल में 300 से ज्यादा ऐतिहासिक धरोहरें, इन्हें संवार लें तो जयपुर की तरह मिल सकती है शोहरत

    गर्मी का असर- स्कूलों का बदला समय

    भीषण गर्मी का असर अब बच्चों पर भी दिखने लगा है। तेज धूप में स्कूल से घर लौटने वाले बच्चों की सेहत पर खतरा बढ़ गया था। इसी को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। राजधानी भोपाल में अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होंगे। इसके अलावा ग्वालियर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, रायसेन, बालाघाट, अनूपपुर, उमरिया, डिंडौरी और रतलाम समेत कई जिलों में भी नई टाइमिंग लागू कर दी गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि बच्चों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है।

    MP weather update

    1 से 9 अप्रैल तक चला बारिश का दौर

    इस बार अप्रैल की शुरुआत में मौसम बिल्कुल अलग था। 1 से 9 अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई। करीब 45 जिलों में बारिश दर्ज की गई और 15 से ज्यादा जिलों में ओले गिरे। लेकिन जैसे ही अप्रैल का दूसरा पखवाड़ा शुरू हुआ, मौसम ने अचानक करवट बदल ली और तेज गर्मी ने दस्तक दे दी। मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल और मई ही वो महीने होते हैं जब गर्मी अपने चरम पर होती है।

    अगले 3 दिन का मौसम पूर्वानुमान

    18 अप्रैल: कई जिलों में भीषण लू, तापमान 45°C तक पहुंचने की संभावना

    19 अप्रैल: उज्जैन, भिंड, दतिया, छतरपुर समेत कई जिलों में लू का असर जारी

    20 अप्रैल: बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में बारिश के आसार

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर

    अधिकतम (°C)

    न्यूनतम (°C)

    खजुराहो

    43.2

    22.0

    उमरिया

    42.9

    22.3

    टीकमगढ़

    42.8

    24.5

    नौगांव

    42.6

    21.5

    दमोह

    42.5

    23.2

    मंडला

    42.5

    23.8

    जबलपुर

    42.0

    23.6

    भोपाल

    41.3

    23.4

    इंदौर

    40.6

    19.0

    उज्जैन

    40.5

    19.0

    गर्मी से बचने के लिए जरूरी सावधानियां

    मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि, दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें और शरीर को हाइड्रेट रखें। दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts