Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update :प्रदेश में कड़ाके की ठंड, 5-6 दिसंबर से शीतलहर और कोल्ड वेव का अलर्ट

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान (MP Weather Update) में गिरावट आने लगी है। 5 से 6 दिसंबर से भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में कोल्ड वेव और शीतलहर का असर ज्यादा रहेगा। जनवरी तक यह ठंड 20-22 दिनों तक जारी रह सकती है।
प्रदेश में कड़ाके की ठंड, 5-6 दिसंबर से शीतलहर और कोल्ड वेव का अलर्ट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम तेजी (MP Weather Update) से बदल रहा है। उत्तर भारत और हिमालयी क्षेत्र से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि, दिसंबर और जनवरी में ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के साथ सीहोर, विदिशा समेत कई इलाकों में तेज ठंड पड़ेगी।

    कोल्ड वेव और शीतलहर का असर

    मौसम विभाग के अनुसार, 5-6 दिसंबर से भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में रात का तापमान 5-8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। जनवरी तक प्रदेश में कोल्ड वेव का असर 20-22 दिनों तक रह सकता है।

    मुख्य प्रभावित शहर और संभाग:

    • ग्वालियर, चंबल, उज्जैन संभाग
    • भोपाल संभाग के सीहोर-विदिशा
    • सागर संभाग के निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़-पन्ना
    • रीवा संभाग के मऊगंज, सीधी-सिंगरौली
    • जबलपुर संभाग के मंडला-डिंडौरी
    • इंदौर संभाग के इंदौर, धार, झाबुआ

    कहां कितना रहा तापमान

    शहर

    अधिकतम (°C)

    न्यूनतम (°C)

    बैतूल

    24.8

    11.5

    भोपाल

    25.6

    8.4

    दतिया

    26.2

    12.6

    धार

    25.6

    13.3

    गुना

    27.4

    13.0

    ग्वालियर

    27.7

    11.7

    नरसिंहपुर

    29.8

    14.4

    इंदौर

    26.6

    8.6

    खंडवा

    28.5

    12.0

    खरगोन

    28.0

    12.2

    पचमढ़ी

    24.2

    7.2

    रायसेन

    26.0

    ---

    राजगढ़

    ---

    8.5

    रतलाम

    27.5

    13.2

    शाजापुर

    ---

    ---

    श्योपुर

    26.0

    14.0

    शिवपुरी

    24.2

    12.0

    उज्जैन

    28.5

    11.8

    शहर

    अधिकतम तापमान (°C)

    न्यूनतम तापमान (°C)

    छिंदवाड़ा

    26.4

    11.2

    दमोह

    26.2

    11.5

    जबलपुर

    26.6

    11.2

    खजुराहो

    27.4

    13.0

    मंडला

    29.0

    11.6

    नरसिंहपुर

    25.0

    12.6

    नौगांव

    27.0

    8.6

    रीवा

    25.8

    9.6

    सागर

    26.7

    13.8

    सतना

    27.5

    11.7

    सिवनी

    24.6

    13.6

    सिधी

    26.6

    11.4

    टीकमगढ़

    25.2

    13.2

    उमरिया

    26.5

    9.3

    मलाजखंड

    23.7

    11.1

    नोट: पचमढ़ी और मलाजखंड जैसे हिल स्टेशन सबसे ठंडे रहे।

    पश्चिमी विक्षोभ और मौसम विज्ञान

    मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) 5 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके चलते प्रदेश में दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि, उत्तर हरियाणा और निकटवर्ती क्षेत्रों में सक्रिय उच्च चक्रवातीय परिसंचरण मध्य प्रदेश में ठंडी हवाओं को प्रवेश कराएगा।

    पिछले रिकॉर्ड और ला नीना का असर

    नवंबर में भोपाल में लगातार 15 दिन शीतलहर रही, जो 1931 के बाद सबसे लंबी रिकॉर्ड है। 17 नवंबर की रात पारा 5.2°C तक गिर गया था। इंदौर में न्यूनतम तापमान 6.4°C दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, उत्तरी राज्यों में हिमालयी क्षेत्रों में जल्दी बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश में ठंडी हवाओं का असर बढ़ा। ला नीना के सक्रिय होने से ठंड का असर लंबा रहेगा।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts