People's Update
Thursday, March 5, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, March 5, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं: नीतीश
    राज्यसभा चुनाव 2026 : कांग्रेस ने 5 राज्यों से 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान
    ईरान के बुकान शहर पर भारी बमबारी, सरकारी इमारत भी निशाने पर
    ईरान पर हमले रोकने वाला बिल अमेरिकी सीनेट में खारिज
    ईरान ने बातचीत का न्योता भेजा, अमेरिका ने नहीं दी प्रतिक्रिया
    ईरान युद्ध पर अमेरिकी सीनेट में आज होगी वोटिंग
    मध्य प्रदेश
    भोपाल

    MP Weather Update :मार्च की शुरुआत में ही तपने लगा प्रदेश, 37°C के पार पहुंचा पारा; 40°C तक जाने की संभावना

    मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी तेज हो गई है। कई शहरों में तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में 40 डिग्री तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 6 मार्च के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम में बदलाव, बादल और हल्की बारिश भी हो सकती है।
    Publish Date: 5 Mar 2026, 11:10 AM (IST)Reading Time: 7 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      भोपाल। मार्च का महीना शुरू होते ही मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है, जबकि रात का तापमान भी 19 डिग्री के आसपास पहुंचने से रात में ठंड का एहसास लगभग खत्म हो गया है।

      विशेषज्ञों का मानना है कि, अगर तापमान में यही तेजी बनी रही तो मार्च के पहले ही पखवाड़े में प्रदेश का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि, इस बार गर्मी ज्यादा तीखी हो सकती है।

      भोपाल-उज्जैन समेत कई संभागों में बढ़ी गर्मी

      मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन भोपाल और उज्जैन संभाग फिलहाल सबसे ज्यादा गर्म महसूस किए जा रहे हैं। इन क्षेत्रों के अधिकांश जिलों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर संभाग में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले चार दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

      होली पर तेज धूप, गर्मी का दिखा असर

      इस बार होली का त्योहार भी तेज धूप के बीच मनाया गया। प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली रही। बादल या बारिश का कोई असर नहीं दिखा, जिसके कारण दिन का तापमान तेजी से बढ़ गया। नर्मदापुरम में इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश के सबसे अधिक तापमानों में से एक रहा। वहीं धार, रतलाम और सागर में भी तापमान 36 डिग्री से ऊपर पहुंच गया।

      दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म

      गर्मी का असर केवल दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी दिखाई दे रहा है। प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान 16 से 19 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा रात का तापमान धार में 19 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा बैतूल, गुना, नर्मदापुरम, खंडवा, रतलाम, श्योपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर और सागर में भी रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा।

      यह भी पढ़ें: Shivraj Singh Chouhan@67 : आज से शुरू होगी ‘मामा कोचिंग’, शिवराज सिंह अपने जन्मदिन से प्रतियोगी परीक्षा की फ्री तैयारी कराएंगे 

      6 मार्च के बाद मौसम बदलने की संभावना

      मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 6 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। इसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ सकता है। इस सिस्टम के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश की संभावना भी बन सकती है। हालांकि, इससे तापमान में ज्यादा गिरावट आने की संभावना कम है, लेकिन गर्मी की तीव्रता कुछ समय के लिए कम हो सकती है।

      मार्च में लू नहीं, लेकिन तापमान रहेगा ज्यादा

      मौसम विभाग का कहना है कि, मार्च के महीने में फिलहाल लू चलने का खतरा नहीं है। हालांकि तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहेगा। विशेषज्ञों का अनुमान है कि, इस बार अप्रैल और मई में लू का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। इन दो महीनों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में 15 से 20 दिन तक हीट वेव चल सकती है।

      अप्रैल-मई में 45°C तक पहुंच सकता है तापमान

      मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, अप्रैल और मई में मध्य प्रदेश के कई संभागों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी तेज गर्मी पड़ने का अनुमान जताया गया है।

      यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश सरकार का एक्शन प्लान: ईरान-इजराइल टेंशन के बीच जारी की इमरजेंसी हेल्पलाइन, दिल्ली में बनाया 24x7 कंट्रोल रूम

      मार्च में दिखता है तीन मौसमों का असर

      पिछले 10 वर्षों के मौसम के आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च का महीना मध्य प्रदेश में तीन तरह के मौसम लेकर आता है। इस दौरान दिन में गर्मी रहती है, रात में हल्की ठंड महसूस होती है और कभी-कभी बारिश भी हो जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल भी मार्च में ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिल सकता है।

      प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस)

      शहर

      अधिकतम तापमान

      न्यूनतम तापमान

      नर्मदापुरम

      37.7

      17.1

      धार

      36.1

      18.8

      रतलाम

      36.0

      17.0

      सागर

      36.0

      17.0

      गुना

      35.6

      16.5

      दमोह

      35.6

      15.0

      खंडवा

      35.5

      17.0

      टीकमगढ़

      35.5

      17.2

      खरगोन

      35.4

      17.8

      श्योपुर

      35.4

      16.4

      उज्जैन

      35.0

      14.3

      भोपाल

      34.4

      15.0

      ग्वालियर

      34.4

      16.8

      इंदौर

      34.4

      13.1

      जबलपुर

      34.3

      16.6

      पचमढ़ी

      28.8

      10.2

      फरवरी में कई बार बदला था मौसम

      इस साल फरवरी के महीने में प्रदेश में मौसम का मिजाज कई बार बदला। फरवरी में चार अलग-अलग मौकों पर ओले, बारिश और आंधी का दौर देखने को मिला था। इसके कारण कई जिलों में फसलों को नुकसान भी हुआ था। सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का सर्वे भी कराया था।

      यह भी पढ़ें: भोपाल में युवक ने की आत्महत्या: मां की मौत के बाद से था डिप्रेशन में, पिपलानी स्थित घर में फांसी लगाकर दी जान

      क्यों जल्दी शुरू हुई गर्मी?

      मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि, इस बार सर्दी का असर फरवरी के अंत तक ही सीमित रहा। इसके बाद लगातार तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। यही कारण है कि, मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का असर महसूस होने लगा है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो इस साल मध्य प्रदेश में गर्मी सामान्य से ज्यादा लंबी और तीखी हो सकती है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      mp weather update today

      MP weather update

      MP Weather Forecast

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      भोपाल पुलिस लाइन की होली देख हर कोई हैरान

      ड्यूटी खत्म होते ही बदल नजारा!भोपाल पुलिस लाइन की होली देख हर कोई हैरान

       तो देर किस बात की, अप्लाई करें लांड्री एक्सपर्ट के ये नुस्के, बेदाग होंगे रंगीन कपड़ें!

      खेल ली होली अब दाग कर रहा परेशान: तो देर किस बात की, अप्लाई करें लांड्री एक्सपर्ट के ये नुस्के, बेदाग होंगे रंगीन कपड़ें!

      डिप्रेशन में UK07 राइडर, परिवार पर लगाए टॉर्चर के आरोप

      'मेरा आखिरी वीडियो…'डिप्रेशन में UK07 राइडर, परिवार पर लगाए टॉर्चर के आरोप

      राज्यसभा जाना चाहते हैं नीतीश कुमार, बोले- नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा

      बिहार की राजनीति में नए बदलाव के संकेत!राज्यसभा जाना चाहते हैं नीतीश कुमार, बोले- नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा

      अल्बानिया में मेडल जीतने के बाद फंस गई थी मप्र की रेसलर बेटी प्रियांशी, सीएम डॉ. यादव ने घर लौटने पर दी बधाई

      MP News :अल्बानिया में मेडल जीतने के बाद फंस गई थी मप्र की रेसलर बेटी प्रियांशी, सीएम डॉ. यादव ने घर लौटने पर दी बधाई

      भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल के मुकाबले से पहले जान लीजिए पिच की रिपोर्ट

      IND vs ENG :भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल के मुकाबले से पहले जान लीजिए पिच की रिपोर्ट

      कांग्रेस ने 5 राज्यों से 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, सिंघवी से लेकर कर्मवीर बौद्ध तक कई बड़े नाम शामिल

      राज्यसभा चुनाव 2026 :कांग्रेस ने 5 राज्यों से 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, सिंघवी से लेकर कर्मवीर बौद्ध तक कई बड़े नाम शामिल

       आज से शुरू होगी ‘मामा कोचिंग’, शिवराज सिंह अपने जन्मदिन से प्रतियोगी परीक्षा की फ्री तैयारी कराएंगे 

      Shivraj Singh Chouhan@67 : आज से शुरू होगी ‘मामा कोचिंग’, शिवराज सिंह अपने जन्मदिन से प्रतियोगी परीक्षा की फ्री तैयारी कराएंगे 

      क्या इजरायल के परमाणु केंद्र पर होगा हमला? ईरान की चेतावनी से बढ़ी टेंशन

      मिडिल ईस्ट में तबाही का छठा दिन :क्या इजरायल के परमाणु केंद्र पर होगा हमला? ईरान की चेतावनी से बढ़ी टेंशन

      इंदौर एयरपोर्ट के समीप आग का तांडव! घास के मैदान से उठीं  लपटें, डेढ़ घंटे तक चली दमकल का जंग

      इंदौर एयरपोर्ट के समीप आग का तांडव! घास के मैदान से उठीं  लपटें, डेढ़ घंटे तक चली दमकल का जंग

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....