भोपाल में युवक ने की आत्महत्या:मां की मौत के बाद से था डिप्रेशन में, पिपलानी स्थित घर में फांसी लगाकर दी जान

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक 26 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक अपनी मां की मौत के बाद से गहरे सदमे में था।
मां की मौत के बाद से था डिप्रेशन में, पिपलानी स्थित घर में फांसी लगाकर दी जान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक 26 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक अपनी मां की मौत के बाद से गहरे सदमे में था और पिछले एक साल से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

    इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में करता था नौकरी

    पुलिस के अनुसार, स्टेविन चॉको (26) पिपलानी इलाके में परिवार के साथ रहता था। वह पास के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में मैकेनिकल जॉब करता था। करीब एक साल पहले उसकी मां का निधन हो गया था। वह मां-पिता की इकलौती संतान था। मां की मौत के बाद वह काफी अकेला और उदास रहने लगा था।

    डिप्रेशन और बढ़ती शराब की लत

    परिजनों और स्थानीय जानकारी के मुताबिक, मां के निधन के बाद से वह डिप्रेशन में था। इस दौरान उसने शराब पीना भी ज्यादा शुरू कर दिया था। परिवार ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन वह अंदर ही अंदर टूटता जा रहा था। बुधवार तड़के उसने घर के अंदर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

    ये भी पढ़ें: Rupee Record Low: ईरान संकट से बाजार में हलचल, डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर ₹92.18 पर पहुंचा रुपया

    पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर बाद पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

    ये भी पढ़ें: भोपाल के लक्ष्मी अस्पताल में हंगामा: मरीज की मौत पर परिजन भड़के, पुलिस पर पथराव

    नहीं मिला सुसाइड नोट

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इसलिए आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। फिलहाल परिवार के बयान और अन्य पहलुओं के आधार पर जांच जारी है।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts