मध्यप्रदेश सरकार का एक्शन प्लान:ईरान-इजराइल टेंशन के बीच जारी की इमरजेंसी हेल्पलाइन, दिल्ली में बनाया 24x7 कंट्रोल रूम

इजराइल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
ईरान-इजराइल टेंशन के बीच जारी की इमरजेंसी हेल्पलाइन, दिल्ली में बनाया 24x7 कंट्रोल रूम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इजराइल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है। सरकार ने कहा है कि खाड़ी देशों में किसी भी आपात स्थिति की स्थिति में प्रदेशवासी या उनके परिजन सीधे इस कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।

    पढ़ाई, नौकरी या व्यवसाय के लिए गए लोगों को मिलेगी मदद

    यह कंट्रोल रूम उन सभी मध्यप्रदेश वासियों के लिए बनाया गया है जो खाड़ी देशों में अध्ययन, रोजगार, व्यवसाय, पर्यटन या अन्य कारणों से रह रहे हैं।

    Uploaded media 

    सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि किसी भी तरह की आपात या सामान्य सहायता के लिए संबंधित व्यक्ति या उनके परिवारजन यहां संपर्क कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर भारत सरकार और संबंधित एजेंसियों से समन्वय कर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

    24x7 इन माध्यमों से करें संपर्क

    दूरभाष: 011-26772005
    व्हाट्सएप: 9818963273
    ई-मेल: mphelpdeskgulf@gmail.com

    यह कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा।

    ये भी पढ़ें: भोपाल में युवक ने की आत्महत्या: मां की मौत के बाद से था डिप्रेशन में, पिपलानी स्थित घर में फांसी लगाकर दी जान

    सरकार की अपील

    प्रदेश शासन ने खाड़ी देशों में रह रहे सभी मध्यप्रदेश वासियों से अपील की है कि किसी भी आवश्यकता या आपात स्थिति में घबराएं नहीं और उपलब्ध कराए गए हेल्पलाइन नंबरों व ईमेल के माध्यम से तुरंत संपर्क करें। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि जरूरतमंद नागरिकों को हर संभव सहयोग और मार्गदर्शन दिया जाएगा।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts