IND vs ENG :भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल के मुकाबले से पहले जान लीजिए पिच की रिपोर्ट

T20 World Cup 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का मैच गुरुवार 5 मार्च को शाम 7 बजे से शुरू होगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में पिच की भी अहम भूमिका रहेगी। इसके साथ ही दोनों टीमों के लिए टॉस जीतना भी अहम होगा।
Follow on Google News
भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल के मुकाबले से पहले जान लीजिए पिच की रिपोर्ट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। T20 World Cup 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। गुरुवार  5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें लगातार तीसरे टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जबकि इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रुक  संभाल रहे हैं।

    दो विश्व कप मुकाबलों में अलग-अलग नतीजे

    भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप में मुकाबला हमेशा रोमांचक रहा है। साल 2022 में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई और बाद में खिताब भी जीत लिया था। हालांकि 2024 में भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को मात दी और फाइनल में पहुंचकर ट्रॉफी अपने नाम की। ऐसे में इस बार का मुकाबला दोनों टीमों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है। क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि यह मैच भी उतना ही रोमांचक होगा जितने पिछले मुकाबले रहे हैं।

    आंकड़ों की बाजी में भारत आगे

    टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक पांच मुकाबले हुए हैं, जिनमें तीन में भारत को जीत मिली है, जबकि दो मैच इंग्लैंड ने जीते हैं। कुल टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 27 मैच खेले गए हैं। इनमें से 17 मुकाबलों में भारतीय टीम ने बाजी मारी है, जबकि इंग्लैंड 12 मैच जीतने में सफल रहा है। खास बात यह है कि भारतीय सरजमीं पर खेले गए 14 मैचों में से 10 में भारत विजयी रहा है। हाल के पांच मुकाबलों में भी चार बार टीम इंडिया ने इंग्लैंड को मात दी है, जिससे आंकड़ों में भारत का पलड़ा थोड़ा भारी दिखाई देता है।

    यह भी पढ़ें: IPL की तारीखें 2 पार्ट्स में आएगी : इलेक्शन के कारण फैसला, बेंगलुरु में खेला जाएगा ओपनिंग मैच

    वानखेड़े की पिच पर हो सकती है रनों की बरसात

    मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच नंबर सात पर यह मुकाबला खेला जाएगा, जो लाल मिट्टी से बनी है। इस पिच पर पहले ग्रुप चरण में इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज और नेपाल बनाम इटली के मुकाबले खेले जा चुके हैं। लाल मिट्टी की पिच होने के कारण गेंद को अच्छी उछाल मिलने की संभावना है, जिससे बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में मदद मिलेगी। मैदान की बाउंड्री अपेक्षाकृत छोटी है और दोनों टीमों की आक्रामक बल्लेबाजी को देखते हुए मैच में 200 से ज्यादा रन बनने की उम्मीद जताई जा रही है। स्पिनर्स को यहां ज्यादा मदद नहीं मिलेगी, जबकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं।

    कैसा रहेगा मुंबई का मौसम

    मुंबई का मौसम भी इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकता है। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शाम को मैच शुरू होने के समय तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा और उमस भी खिलाड़ियों की परीक्षा ले सकती है। मैच के दौरान उमस करीब 48 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। अच्छी बात यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे दर्शकों को पूरा रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: MS Dhoni : ओवरस्पीडिंग में पकड़ी गई महेंद्र सिंह धोनी की कार, 1000 रुपये का कटा चालान

    भारत और इंग्लैंड की टीमें

    भारतीय टीम : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।

    इंग्लैंड टीम : हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts