Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News :अल्बानिया में मेडल जीतने के बाद फंस गई थी मप्र की रेसलर बेटी प्रियांशी, सीएम डॉ. यादव ने घर लौटने पर दी बधाई

मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण मप्र की बेटी प्रियांशी प्रजापति अल्बानिया में फंस गई थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जानकारी में यह बात आने पर उन्होंने प्रियांशी के वतन वापसी के प्रयास किए। भारत पहुंचने के बाद प्रियांशी और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
अल्बानिया में मेडल जीतने के बाद फंस गई थी मप्र की रेसलर बेटी प्रियांशी, सीएम डॉ. यादव ने घर लौटने पर दी बधाई
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। अल्बानिया के तिराना शहर में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप रैंकिंग सीरीज़ में हिस्सा लेने गई मध्यप्रदेश की बेटी प्रियांशी प्रजापति युद्ध के चलते भारत नहीं लौट पा रही थीं। यह जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनकी सुरक्षित स्वदेशी वापसी के लिए उच्च स्तरीय प्रयास किए जिसके फलस्वरूप खिलाड़ी बेटी वापस भारत पहुंच गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रियांशी को उत्कृष्ट प्रदर्शन, रजत पदक जीतने के लिए बधाई भी दी है।

    प्रियांशी ने तीन देशों के रेसलर्स को हराया

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कॉल से प्रियांशी के पिता मुकेश प्रजापति  से चर्चा की। प्रजापति ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में 28 फरवरी तक अल्बानिया में हुई वर्ल्ड रेसलिंग प्रतियोगिता में प्रियांशी ने 26 फरवरी को यह मुकाबला जीता था। प्रियांशी ने कज़ाकिस्तान, अमेरिका और अल्बानिया की पहलवानों को हराकर शानदार प्रदर्शन किया। पिछले वर्ष एशियन सीरीज़ में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया था।

    पहले भी दिलवाई थी आर्थिक सहायता

    प्रतियोगिता के बाद हाल ही में मध्य-पूर्व एशिया में बढ़ते युद्ध तनाव के कारण प्रियांशी और उनके साथ गए सभी खिलाड़ी वहां फंस गए थे। इस कठिन समय में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगातार खिलाड़ी बेटी की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध करवाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमेशा उन्हें अपनी बेटी के समान स्नेह और समर्थन दिया है। जब वे मध्यप्रदेश कुश्ती क्षेत्र के अध्यक्ष थे, तब भी उन्होंने आर्थिक सहायता प्रदान की थी। उल्लेखनीय है कि प्रियांशी उज्जैन की निवासी हैं और मप्र की जानी-मानी रेसलर हैं।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts