'मेरा आखिरी वीडियो…'डिप्रेशन में UK07 राइडर, परिवार पर लगाए टॉर्चर के आरोप

YouTuber और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल (UK07 Rider) का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुराग ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर को याद करते हुए परिवार पर मेंटल टॉर्चर और हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगाए हैं।
Follow on Google News
डिप्रेशन में UK07 राइडर, परिवार पर लगाए टॉर्चर के आरोप
social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    यूट्यूबर और बिग बॉस 17 से चर्चा में आए अनुराग डोभाल, जिन्हें लोग UK07 Rider के नाम से जानते हैं, इन दिनों एक भावुक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने मानसिक उत्पीड़न और टॉर्चर झेलने की बात कही थी।

    ये भी पढ़ें: Ghaziabad Sisters Suicide Case: पिता का अतीत, कर्ज का बोझ या गेमिंग की लत? बहनों की मौत के पीछे क्या सच?

    इसके बाद अनुराग ने लगभग दो घंटे भी ज्यादा का एक लंबा वीडियो जारी किया, जिसे उन्होंने अपना आखिरी व्लॉग बताया। वीडियो में वह कई बार भावुक हो गए और रोते हुए अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की।

    यह भी पढ़ें: अर्चना पूरन सिंह को है दुर्लभ बीमारी, जानिए CRPS क्या है और कैसे होती है परेशानी?

    उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में उनकी जिंदगी इतनी बदल गई है कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि हालात इस तरह पलट जाएंगे।

    14 साल की उम्र में ब्रेन ट्यूमर

    वीडियो में अनुराग ने अपने बचपन की परेशानियों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जब वह 14 साल के थे, तब उन्हें ब्रेन ट्यूमर का पता चला था। उस समय उनकी जिंदगी काफी मुश्किल दौर से गुजरी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई को लेकर परिवार का काफी दबाव था, लेकिन उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया।

    अनुराग का कहना है कि उन्होंने हमेशा अपने माता-पिता की जरूरतों को अपनी जरूरतों से ऊपर रखा और परिवार के लिए हर संभव कोशिश की।

    सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी

    अनुराग ने अपनी पत्नी रितिका के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि रितिका पहले उनकी फैन थीं और करीब 2-3 साल तक उन्हें लगातार मैसेज करती रहीं। एक दिन उन्होंने जवाब दिया और धीरे-धीरे दोनों की बातचीत शुरू हुई। बाद में दोनों ने करीब दो साल तक डेट किया और फिर शादी करने का फैसला लिया। हालांकि, अनुराग का दावा है कि उनके परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, क्योंकि यह इंटर-कास्ट मैरिज थी।

    Uploaded media

    शादी से पहले परिवार ने आने से किया इनकार

    वीडियो में अनुराग ने बताया कि शादी से सिर्फ छह दिन पहले उनके माता-पिता ने शादी में आने से मना कर दिया। उनका कहना है कि इस वजह से उन्हें कई रस्में अकेले ही निभानी पड़ीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें रिश्तेदारों के सामने माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया और उनसे हाथ जोड़कर और पैर छूकर माफी मंगवाई गई।

    अनुराग ने कहा कि उनके माता-पिता ने साफ शब्दों में कहा था कि न हम खुश रहेंगे, न तुझे खुश रहने देंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि शादी के बाद उन्हें और उनकी पत्नी को घर में आने की इजाजत नहीं दी गई।

    डिप्रेशन और सुसाइड की कोशिश का दावा

    अनुराग ने वीडियो में बताया कि इन घटनाओं के बाद वह गहरे डिप्रेशन में चले गए थे। उन्होंने यहां तक दावा किया कि उन्होंने एक बार सुसाइड की कोशिश भी की थी। उन्होंने कहा कि अब उनके पास कुछ भी नहीं बचा है और वह बहुत टूट चुके हैं।

    वीडियो में उन्होंने कहा, पिछले 5 दिनों से मैंने कुछ खाया नहीं है। दिमाग बिल्कुल खत्म हो गया है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि ये सब कैसे खत्म करूं।

    पत्नी के अलग होने का भी लगाया आरोप

    वीडियो में अनुराग ने यह भी कहा कि अब उनकी पत्नी रितिका भी उनका साथ छोड़ चुकी हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनकी मौत के जिम्मेदार उनके माता-पिता, भाई कलाम और बहन श्रेया होंगे। अनुराग ने यह भी आरोप लगाया कि उनके भाई ने उन्हें सोशल मीडिया पर एक्सपोज करने की धमकी दी और उनसे उनकी प्रॉपर्टी और पालतू कुत्ते तक छीन लिए।

    पत्नी के नाम भावुक संदेश

    वीडियो में अनुराग ने अपनी पत्नी रितिका के लिए एक लंबा भावुक संदेश भी दिया। उन्होंने लिखा कि कई लोगों ने उन्हें रितिका के खिलाफ भड़काया और झूठ बोला। लेकिन उन्होंने हमेशा रितिका से प्यार किया और उनके लिए सब कुछ किया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके साथ कुछ होता है तो रितिका को सच्चाई के लिए खड़ा होना चाहिए और अपने रिश्ते की इज्जत के लिए लड़ना चाहिए।

    करोड़ों की संपत्ति और बड़ी फैन फॉलोइंग

    अनुराग डोभाल सोशल मीडिया की दुनिया में काफी लोकप्रिय हैं। उनका UK07 Rider नाम का यूट्यूब चैनल है, जहां वह बाइक राइडिंग और लाइफस्टाइल व्लॉग शेयर करते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर करीब 7.8 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 25 से 35 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। उनके पास कई महंगी कारें हैं और करीब 10 करोड़ रुपये का शानदार घर भी है, जिसकी झलक उन्होंने अपने व्लॉग में दिखाई थी।

    बिग बॉस 17 में आने के बाद भी अनुराग काफी चर्चा में रहे थे और शो से बाहर आने के बाद उन्होंने सलमान खान पर भी कई आरोप लगाए थे।
    अब उनका यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके हालात को लेकर चिंता जता रहे हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts