Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update :प्रदेश में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, कई शहरों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी

सर्द हवाओं ने मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 26 शहरों में तापमान 10°C से नीचे, शीतलहर और कोल्ड वेव का अलर्ट जारी। अगले 48 घंटे दिन-रात ठंडक (MP Weather Update) बनी रहेगी।
प्रदेश में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, कई शहरों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल सर्दियों की शुरुआत बेहद तेज और कड़कड़ाती रही है। बीती रात राजधानी भोपाल, ग्वालियर, इंदौर और प्रदेश के 26 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग (MP Weather Update) ने अगले 48 घंटे के लिए कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी हवाओं के चलते आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड और तेज हो सकती है।

    दिन और रात दोनों ठंडे

    पिछले दो दिन से प्रदेश में तेज सर्द हवाएं चल रही हैं। ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में ठंड का असर सबसे अधिक महसूस किया गया। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी और बारिश की वजह से ठंडी हवाएं सीधे मध्य प्रदेश में पहुंच रही हैं। भोपाल, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर और शहडोल में शीतलहर का प्रभाव देखा गया। इंदौर, सिवनी, नरसिंहपुर और बैतूल में दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे रहा।

    विशेष रूप से मलाजखंड सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान केवल 21.7°C दर्ज किया गया। सिवनी में 23.2°C, रीवा, बैतूल और नरसिंहपुर में 24°C और पचमढ़ी में 24.2°C दिन का तापमान रिकॉर्ड किया गया।

    अधिकतम और न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड

    शहर

    अधिकतम तापमान (°C)

    न्यूनतम तापमान (°C)

    बेटूल

    24.0

    8.7

    भोपाल

    24.6

    7.0

    दतिया

    24.7

    10.4

    धार

    24.4

    10.0

    गुना

    27.3

    10.0

    ग्वालियर

    26.0

    8.4

    नरमदापुरम

    27.6

    12.0

    इंदौर

    25.0

    8.4

    खंडवा

    27.1

    10.0

    खरगोन

    27.8

    11.0

    पचमढ़ी

    24.2

    5.4

    रायसेन

    25.2

    8.6

    राजगढ़

    ---

    6.6

    रतलाम

    25.2

    10.2

    शाजापुर

    ---

    ---

    श्योपुर

    24.4

    9.4

    शिवपुरी

    24.2

    8.0

    उज्जैन

    27.0

    11.0

    शहर

    अधिकतम तापमान (°C)

    न्यूनतम तापमान (°C)

    छिंदवाड़ा

    26.4

    8.4

    दामोह

    25.4

    9.4

    जबलपुर

    25.1

    8.6

    खजुराहो

    25.4

    7.8

    मंडला

    27.2

    7.4

    नरसिंहपुर

    24.0

    8.0

    नॉवगांव

    25.0

    8.0

    रीवा

    24.0

    6.8

    सागर

    26.6

    11.5

    सतना

    26.3

    9.3

    सिवनी

    23.2

    11.0

    सीधी

    24.6

    9.4

    टीकमगढ़

    24.7

    10.2

    उमरिया

    25.1

    6.1

    मलांझखंड

    21.7

    7.1

    शीतलहर और कोल्ड डे अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में शीतलहर और कोल्ड वेव का असर रहेगा।

    रविवार: भोपाल, सीहोर और राजगढ़

    सोमवार: भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, सिवनी और शहडोल

    विशेषज्ञों का कहना है कि दिसंबर और जनवरी में उत्तरी हवाओं के चलते दिन और रात दोनों समय तापमान में गिरावट रहेगी। आने वाले 20-22 दिनों तक प्रदेश के कई शहरों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं।

    रिकॉर्ड तोड़ती ठंड और ला नीना का असर

    भोपाल में नवंबर की सर्दी ने 84 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इंदौर में पिछले 25 साल की सबसे ठंडी रात दर्ज हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार ला नीना की सक्रियता के चलते प्रशांत महासागर का ठंडा पानी हवा को और अधिक ठंडा करके भारत की तरफ भेज रहा है। इसी वजह से मध्यप्रदेश में कड़कड़ाती ठंड का दौर जारी है।

    सर्दी से प्रभावित जिले

    ग्वालियर, चंबल, उज्जैन संभाग: तेज ठंड और बर्फीली हवाएं।

    भोपाल संभाग: सीहोर और विदिशा में ठंड का जोर।

    सागर संभाग: निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़-पन्ना।

    रीवा संभाग: मऊगंज, सीधी-सिंगरौली।

    जबलपुर संभाग: मंडला-डिंडौरी।

    इंदौर संभाग: इंदौर, धार, झाबुआ।

    मौसम विभाग ने जनता को सलाह दी है कि इन दिनों गर्म कपड़े पहनें और आवश्यकता पड़ने पर घर से बाहर निकलते समय सतर्क रहें।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts