MP Weather: मध्यप्रदेश में ठंड का डबल अटैक! इंदौर में पारा 11.8 डिग्री, 18 नवंबर के बाद बारिश के आसार
मध्यप्रदेश में ठंड का असर बढ़ने लगा है। इंदौर में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री और कटनी के करौंदी में 11.5 डिग्री दर्ज किया गया। 16 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे रहा। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सिस्टम के असर से 18 नवंबर के बाद प्रदेश में मावठे की संभावना है।
Shivani Gupta
16 Nov 2026
































