Peoples Update Special :60 हजार कर्मचारियों की CR अब होगी ऑनलाइन, SPARROW पोर्टल पर शुरू हुई नई व्यवस्था

मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने 60 हजार कर्मचारियों की वार्षिक गोपनीय चरित्रावली (CR) को SPARROW पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य किया है। नई व्यवस्था से CR प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध और डिजिटल होगी।
Follow on Google News
60 हजार कर्मचारियों की CR अब होगी ऑनलाइन, SPARROW पोर्टल पर शुरू हुई नई व्यवस्था
60 हजार कर्मचारियों की CR अब होगी ऑनलाइ

पुष्पेन्द्र सिंह’ भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने अपने करीब 60 हजार नियमित कर्मचारियों के लिए बड़ी प्रशासनिक पहल की है। अब कर्मचारियों की वार्षिक गोपनीय चरित्रावली (Annual Confidential Report-CR) पूरी तरह ऑनलाइन तैयार की जाएगी। इसके लिए विभाग ने SPARROW (Smart Performance Appraisal Report Recording Online Window) पोर्टल पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का रिकॉर्ड दर्ज करना अनिवार्य कर दिया है। विभाग के अनुसार अब तक 1,000 से अधिक कर्मचारियों का विवरण पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। पूरी प्रक्रिया की निगरानी विभागीय आयुक्त संकेत भोंडवे स्वयं कर रहे हैं।

हर सप्ताह होगी प्रगति की समीक्षा

आयुक्त संकेत भोंडवे सप्ताह में एक दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पोर्टल पर डेटा अपलोड करने की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही अधिकारियों से फीडबैक लेकर प्रक्रिया में आ रही समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है ताकि सभी कर्मचारियों का रिकॉर्ड जल्द से जल्द ऑनलाइन दर्ज किया जा सके।

क्या है SPARROW पोर्टल?

SPARROW यानी Smart Performance Appraisal Report Recording Online Window एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए कर्मचारियों की वार्षिक गोपनीय चरित्रावली (CR) ऑनलाइन तैयार, समीक्षा और सुरक्षित की जाती है। इस व्यवस्था से पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध और कागजरहित हो जाएगी।

ऑनलाइन CR प्रणाली के प्रमुख फायदे

  • नई डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बाद कर्मचारियों और विभाग दोनों को कई लाभ मिलेंगे।
  • गोपनीय प्रतिवेदन (CR) कभी भी ऑनलाइन देखा जा सकेगा।
  • किसी स्तर पर फाइल रोकने वाले अधिकारी की जवाबदेही तय होगी।
  • सभी दस्तावेज सरकारी सर्वर और क्लाउड पर सुरक्षित रहेंगे।
  • डिजिटल सिग्नेचर के कारण बैकडेट में बदलाव या छेड़छाड़ संभव नहीं होगी।
  • विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) के समय पूरा रिकॉर्ड एक क्लिक में उपलब्ध होगा।
  • कागजी कार्रवाई, स्टेशनरी और मानव संसाधन (HR) पर होने वाला खर्च कम होगा।

क्यों जरूरी पड़ी नई व्यवस्था?

अब तक कर्मचारियों की CR पूरी तरह कागजी प्रक्रिया के माध्यम से तैयार होती थी। इसके कारण फाइलें महीनों तक एक टेबल से दूसरी टेबल पर लंबित रहती थीं। इससे कर्मचारियों की पदोन्नति, सेवा संबंधी प्रक्रियाओं और अन्य प्रशासनिक कार्यों में अनावश्यक देरी होती थी। नई ऑनलाइन व्यवस्था में पूरी प्रक्रिया के हर चरण के लिए समय-सीमा तय की गई है।

ये भी पढ़ें: MP High Court: भोपाल-देवास रोड पर फास्टैग से ज्यादा टोल वसूली का मामला, हाईकोर्ट ने दिए ₹11 करोड़ लौटाने के आदेश

समय सीमा पूरी होते ही फाइल पहुंचेगी अगले अधिकारी के पास

नई प्रणाली में कर्मचारी पहले Self Appraisal भरेंगे। इसके बाद क्रमशः Reporting Officer, Reviewing Authority और Accepting Authority अपनी-अपनी टिप्पणी दर्ज करेंगे। यदि कोई अधिकारी तय समय में कार्रवाई नहीं करता है, तो निर्धारित अवधि पूरी होने पर फाइल स्वतः अगले स्तर पर भेज दी जाएगी। इससे अनावश्यक देरी की संभावना काफी कम हो जाएगी।

कर्मचारियों को मिलेगा अपना पक्ष रखने का अधिकार

नई व्यवस्था में कर्मचारियों के अधिकारों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। कर्मचारी अपनी CR ग्रेडिंग ऑनलाइन देख सकेंगे। यदि किसी कर्मचारी के खिलाफ Adverse Remark (प्रतिकूल टिप्पणी) दर्ज की जाती है तो वह निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन ही अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकेगा। इससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनेगी।

ये भी पढ़ें: OBC Reservation : OBC Reservtion : आरक्षण बढ़ाने से पहले सरकार ने नहीं बताया परिस्थितियों में क्या बदलाव आया

समय-सीमा के अंदर ऑनलाइन अभ्यावेदन देने का मिलेगा अवसर

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने कहा कि ऑनलाइन CR प्रणाली लागू होने से कर्मचारियों को अपनी ग्रेडिंग देखने और प्रतिकूल टिप्पणी पर समय-सीमा के अंदर ऑनलाइन अभ्यावेदन देने का अवसर मिलेगा। इससे पूरी प्रक्रिया समयबद्ध होगी और कर्मचारियों की पदोन्नति एवं करियर से जुड़ी प्रक्रियाएं अनावश्यक रूप से प्रभावित नहीं होंगी।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts