CG NEWS:महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा एक्शन: टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से दूसरे दिन भी ईडी की लंबी पूछताछ

प्रेम कुमार,रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप और उससे जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच तेज कर दी है। टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से रायपुर स्थित ईडी कार्यालय में लगातार दूसरे दिन पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी उनके वित्तीय लेन-देन, सोशल मीडिया गतिविधियों, टेलीग्राम चैनल और बेटिंग प्लेटफॉर्म के कथित प्रचार-प्रसार से जुड़े पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
CG NEWS: रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड फिर बढ़ी, अब 22 जुलाई तक EOW करेगी पूछताछ
लगातार दूसरे दिन ईडी के सामने पेश हुईं शेफाली
महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में टीवी होस्ट शेफाली बग्गा शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन रायपुर स्थित ईडी के जोनल कार्यालय पहुंचीं। इससे पहले गुरुवार को उनसे करीब पांच से छह घंटे तक पूछताछ की गई थी। शुक्रवार को भी अधिकारियों ने कई अहम बिंदुओं पर विस्तृत सवाल-जवाब किए।
CG NEWS: नकटी विवाद गरमाया: कांग्रेस पहुंची राज्यपाल के दरबार, CM से चर्चा का मिला भरोसा
डिजिटल रिकॉर्ड और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच
सूत्रों के अनुसार ईडी अधिकारियों ने शेफाली बग्गा से उनके बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन, सोशल मीडिया गतिविधियों, इंटरनेट मीडिया अकाउंट, टेलीग्राम चैनल और डिजिटल प्रमोशनल कंटेंट के संबंध में जानकारी मांगी। जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म के प्रचार में उनकी कोई भूमिका रही या नहीं।
विदेशी कनेक्शन पर भी जांच
जांच एजेंसी इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि दुबई और लंदन से संचालित बताए जा रहे ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क और भारत में प्रचार करने वाले लोगों के बीच किसी प्रकार का आर्थिक या डिजिटल संबंध था या नहीं। ईडी इस पूरे नेटवर्क की फंडिंग और प्रचार तंत्र की जांच कर रही है।
CG NEWS: महतारी वंदन पर विधानसभा में बवाल: 1.55 लाख नाम हटे, कांग्रेस का वॉकआउट, सरकार ने बताई वजह
महादेव केस में जांच ने पकड़ी रफ्तार
हाल के दिनों में महादेव बेटिंग ऐप मामले की जांच तेज हुई है। भाजपा नेता विकास गर्ग के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब शेफाली बग्गा से पूछताछ को भी जांच की अहम कड़ी माना जा रहा है। ईडी लगातार उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है जिनका नाम प्रचार, फंडिंग या डिजिटल नेटवर्क से जुड़ रहा है।
सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी से बढ़ी जांच
महादेव ऐप के कथित प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की ओमान में गिरफ्तारी की जानकारी सामने आने के बाद जांच को नई दिशा मिली है। इससे पहले उसे यूएई में हिरासत में लिया गया था, लेकिन प्रत्यर्पण संधि नहीं होने के कारण भारत नहीं लाया जा सका था। अब एजेंसियां उससे जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की भी जांच कर रही हैं।
सियासत भी हुई तेज
महादेव ऐप मामले में हालिया कार्रवाई के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए हैं, वहीं वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले कथित 502 करोड़ रुपये के लेन-देन की जांच भी चर्चा का विषय बनी हुई है।












