MP Police Transfer: मध्य प्रदेश में 17 पुलिस अफसरों के तबादले, 6 IPS और 11 SPS अधिकारियों की बदली पोस्टिंग

मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। गृह विभाग ने बुधवार को 17 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। दो अलग-अलग ट्रांसफर लिस्ट में 6 IPS और 11 राज्य पुलिस सेवा (SPS) अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। इनमें 2023 बैच के 5 IPS अधिकारियों को प्रमोशन के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) बनाया गया है।
पहली ट्रांसफर लिस्ट में 5 IPS और 3 SPS
पहली सूची में 5 IPS और 3 SPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 2023 बैच के 5 IPS अधिकारियों को SDOP और CSP पद से प्रमोट कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, राज्य पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों की नई पोस्टिंग की गई है। इनमें एक अधिकारी को ASP और दो अधिकारियों को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG), पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

शाजापुर और खंडवा में बदले ASP
राज्य पुलिस सेवा के 1998 बैच के अधिकारी और ASP शाजापुर घनश्याम मालवीय को AIG, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। वहीं, 2001 बैच के अधिकारी और ASP खंडवा महेंद्र तारणेकर को ASP शाजापुर की जिम्मेदारी दी गई है। 2002 बैच की राज्य पुलिस सेवा की अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3, नगरीय पुलिस भोपाल शालिनी दीक्षित को भी AIG, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।
दूसरी लिस्ट में 1 IPS और 8 SPS अधिकारियों के तबादले
दूसरी सूची में 1 IPS और 8 SPS अधिकारियों की पोस्टिंग बदली गई है। इसमें ASP, SDOP, DSP और सहायक सेनानी स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। गृह विभाग के आदेश के अनुसार ASP PHQ अभिषेक सिर्रा को CSP बालाघाट बनाया गया है। वहीं SDOP लहार भिंड नितिन बघेल को SDOP बडोनी, दतिया पदस्थ किया गया है।
इन अधिकारियों की भी बदली पोस्टिंग
- प्रोबेशनर DSP सीहोर हेमंत पांडे को SDOP गुना।
- प्रोबेशनर DSP भोपाल दिव्या झारिया को SDOP मूंदी, खंडवा।
- प्रोबेशनर DSP सागर प्रतिमा जैन को DSP JNPA सागर।
- SDOP बडोनी, दतिया प्रवीण त्रिपाठी को SDOP लहार, भिंड।
- सहायक सेनानी 14वीं वाहिनी SAF ग्वालियर वीरेंद्र सिंह कुशवाह को सहायक सेनानी 13वीं वाहिनी SAF ग्वालियर।
- सहायक पुलिस आयुक्त आजाक, नगरीय पुलिस इंदौर गिरीश कुमार जेजूरकर को उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मंदसौर।
- उप पुलिस अधीक्षक EOW भोपाल रामनिवास यादव को उप पुलिस अधीक्षक EOW उज्जैन।
कई जिलों में बदली पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी
इन तबादलों के बाद शाजापुर, खंडवा, बालाघाट, दतिया, भिंड, गुना, मंदसौर, उज्जैन और ग्वालियर समेत कई जिलों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं। गृह विभाग की दोनों सूचियों में प्रमोशन के साथ नई पदस्थापना और अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं।




















