Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में भाजपा नेता के पोस्टर पर बवाल, संविधान शब्द पैरों के नीचे दिखाने पर कांग्रेस का विरोध, केके मिश्रा ने जताई आपत्ति

इंदौर में भाजपा नेता के पोस्टर पर बवाल, संविधान शब्द पैरों के नीचे दिखाने पर कांग्रेस का विरोध, केके मिश्रा ने जताई आपत्ति
इंदौर में भाजपा नेता अक्षय कांति बम द्वारा लगाए गए एक पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस पोस्टर में संविधान शब्द भाजपा नेताओं के पैरों के नीचे नजर आ रहा था। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा ने कड़ी आपत्ति जताई। विवाद बढ़ने के बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने पोस्टर से ‘संविधान’ शब्द ढक दिया।

कांग्रेस ने लगाया संविधान के अपमान का आरोप

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने अपने एक्स हैंडल से इस मामले को उठाते हुए लिखा कि इंदौर में हत्या के प्रयास के आरोपी और दलबदलू नेता अक्षय बम बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर ‘संविधान का महाकुंभ’ कार्यक्रम करवा रहे हैं।   उन्होंने लिखा, ‘इस महाकुंभ में संविधान को लेकर आम नागरिकों को शपथ दिलाने का राजनीतिक ड्रामा होगा। लेकिन पोस्टरों में संविधान उनके पैरों के नीचे दिख रहा है। यह उनकी असली सोच को दिखाता है।’

निगम ने तुरंत हटाया विवादित शब्द

केके मिश्रा के पोस्ट के वायरल होने के बाद, इंदौर नगर निगम के कर्मचारियों ने तुरंत पोस्टर से ‘संविधान’ शब्द पर पट्टी लगाकर उसे ढक दिया। बता दें कि डॉ. अक्षय बम बाबा अंबेडकर की जयंती के अवसर पर ‘संविधान का महाकुंभ’ कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में आम नागरिकों को संविधान की शपथ दिलाने की योजना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। ये भी पढ़ें- इंदौर : मजाक में जानलेवा हरकत, कम्प्रेशर से हवा भरने से मजदूर की मौत, अस्पताल में छोड़कर भागे साथी
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts