PlayBreaking News

MP में का बा..! गायिका नेहा राठौर के खिलाफ भोपाल- इंदौर में विरोध-प्रदर्शन, BJP महिला मोर्चा ने नारेबाजी कर जताया विरोध, देखें VIDEO

Follow on Google News
MP में का बा..! गायिका नेहा राठौर के खिलाफ भोपाल- इंदौर में विरोध-प्रदर्शन, BJP महिला मोर्चा ने नारेबाजी कर जताया विरोध, देखें VIDEO
भोपाल/इंदौर। भोजपुरी लोक गायिका नेहा राठौर द्वारा कुछ दिनों पहले आरएसएस पर किए गए ट्वीट के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। नेहा राठौर 'यूपी में का बा' गीत को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। एक बार फिर नेहा राठौर का एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें नेहा राठौर ने MP में का बा..! गया है। गाने में सीएम शिवराज सिंह चौहान की तुलना कंस और शकुनि से की, इतना ही नहीं सीएम को कलयुग का मामा भी कहा।

भोपाल में बीजेपी ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी सिंगर नेहा राठौर के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी महिला मोर्चा ने लोक गायिका नेहा राठौर के खिलाफ बीजेपी कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेहा राठौर मुख्यमंत्री से माफी मांगे। https://twitter.com/psamachar1/status/1679782472760868864?t=GxQV5GnYwto6Nza9wIdrKQ&s=08

इंदौर के रीगल चौराह पर किया प्रदर्शन

शुक्रवार को इंदौर के रीगल चौराह पर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा लोक गायिका नेहा राठौर के खिलाफ नारेबाजी की गई। महिला मोर्चा का कहना था कि नेहा राठौर को शर्म आना चाहिए। वह जिस प्रकार से सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक बात कर रही है और शिवराज मामा को कंस बता रही है। वहीं नेहा राठौर ने अपने लोक गायन में कंस और शकुनि तक कहने के बाद सीधे तौर पर वह शिवराज मामा को दर्शा रही है। इसको लेकर महिला मोर्चा एकजुट हुए। वहीं महिला मोर्चा की अध्यक्ष शैलजा मिश्रा कहना था कि जल्द नेहा के खिलाफ प्रकरण ही पंजीबद्ध किया जाएगा। https://twitter.com/psamachar1/status/1679821776426274816

क्या है मामला ?

सिंगर नेहा सिंह राठौर ने 'एमपी में का बा' गाने से शिवराज सरकार पर सवाल उठाए हैं। सीधी पेशाबकांड को आधार बनाते हुए नेहा सिंह राठौर ने नया गाना बनाया है। इसके अलावा अपने गाने के जरिए नेहा सिंह राठौर ने महाकाल लोक घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला, व्यपामं घोटाले पर शिवराज सिंह चौहान को घेरा है। इतना ही नहीं नेहा राठौर ने अपने गाने में लाड़ली बहना योजना पर भी निशाना साधा है। कहा कि लाड़ली बहना को रोजगार दो-एक हजार रुपए नहीं है। गाने के अंत में नेहा सिंह राठौर ने विवादित पंक्तियां गाते हुए शिवराज सिंह चौहान की तुलना कंस और शकुनि से की है और उन्हें कलयुग का मामा बताया है। https://twitter.com/psamachar1/status/1679511348093263873?t=faLK7DjRbqCNGOUDvtcIsw&s=08 मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts