People's Update
Saturday, February 21, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Saturday, February 21, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    पश्चिम बंगाल में एक मार्च से केंद्रीय बलों की 480 कंपनियों की तैनाती
    मिशन असम पर प्रियंका, क्या विपक्ष की वापसी का है संकेत
    पाकिस्तान के बन्नू में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच भिड़ंत, दो सैनिक और पांच उग्रवादी ढेर
    MP: इंदौर में शर्टलेस प्रदर्शन पर तकरार, कांग्रेस-बीजेपी वर्कर्स में झड़प
    शिवसेना UBT नेता राउत ने मानहानि मुकदमे पर मांगी माफी
    तमिलनाडु इलेक्शन से पहले फिर गरमाया भाषा विवाद
    ब्राजीली राष्ट्रपति ने पहलगाम आतंकी हमलों की निंदा की
    सलीम खान की हालात में सुधार, सोमवार तक डिस्चार्ज हो सकते हैं
    अजित पवार के भतीजे का आरोप- प्लेन क्रैश बड़ी साजिश
    तमिलनाडु: CM स्टालिन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस फ्लाईओवर का उद्घाटन किया
    AI समिट में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन नेपाल के Gen-Z प्रोटेस्ट से प्रेरित, कोर्ट में दिल्ली पुलिस क
    लाल किले के पास ब्लास्ट की धमकी, चांदनी चौक में बढ़ाई गई सभी मंदिरों की सुरक्षा
    श्रीनगर: नहर में बीपी वाहन गिरने से CRPF के 9 जवान घायल, अस्पताल में भर्ती
    AI समिट में प्रदर्शन का मामला, सभी 4 आरोपियों की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी
    दिल्ली में धमाके का अलर्ट, मंदिर को निशाना बना सकता है लश्कर-ए-तैयबा
    कांग्रेस से इस्तीफे के बाद अमित शाह के साथ भूपेन बोरा की मीटिंग, CM सरमा भी रहे मौजूद
    PM मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति की द्विपक्षीय वार्ता आज, दिल्ली में होगी बैठक
    चुनाव की तैयारी में जुटी AAP, आज गुजरात दौरे पर जाएंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान
    तमिलनाडु चुनाव 2026: गठबंधन दलों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए DMK ने बनाई समिति
    14 साल बाद सीरिया में अपना दूतावास फिर खोलेगा अमेरिका, सिविल वॉर के दौरान हुआ था बंद
    अमेरिकी कोर्ट से झटके के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन... सभी देशों पर लगाया 10% टैरिफ
    मैंने अभी-अभी सभी देशों पर ग्लोबल 10% टैरिफ पर साइन किया: ट्रंप
    RSS से जुड़े मानहानि मामले में आज भिवंडी कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी
    दिल्ली: निर्माण कार्य के दौरान दिवार गिरने से दो मजदूरों की मौत
    ताजा खबर
    इंदौर

    MP Lok Sabha Election 2024 Phase 4 LIVE : चौथे चरण के साथ MP की सभी 29 सीटों का चुनाव संपन्न, 8 सीटों पर 74 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद

    Publish Date: 13 May 2024, 8:43 PM (IST)Reading Time: 15 Minute Read
    Follow on Google News
    भोपाल। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के चौथे चरण में मध्य प्रदेश की शेष 8 संसदीय सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। चौथे चरण के साथ ही अब प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो गया है। चौथे दौर में सोमवार को देवास (अजा), उज्जैन (अजा), मंदसौर, रतलाम (अजजा), धार (अजजा), इंदौर, खरगोन (अजजा) और खंडवा सीटों पर मतदान हुआ। इसी के साथ अब यहां कुल 74 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। वोटिंग के दौरान ज्यादातर जिलों में मौसम खराब रहा। बारिश के साथ ओले भी गिरे।

    LIVE अपडेट्स...

    शाम 6 बजे तक 71.72% प्रतिशत मतदान दर्ज

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि MP में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के साथ ही प्रदेश की सभी 29 सीटों का चुनावी दौर थम गया है। चौथे चरण में 8 संसदीय क्षेत्रों में शाम 6 बजे तक 71.72% मतदान हुआ है। इंदौर में सबसे कम 60.53% वोट पड़े हैं। जबकि खरगोन में सबसे ज्यादा 75.79% मतदान हुआ है। यह 2019 की अपेक्षा 4% कम है। अंतिम आंकड़े कल तक आने की संभावना है।
    • देवास में 74.86%
    • उज्जैन में 73.03%
    • मंदसौर में 74.50%
    • रतलाम में 72.86%
    • धार में 71.50%
    • इंदौर में 60.53%
    • खरगोन में 75.79%
    • खंडवा में 70.72% मतदान हुआ।
    [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1790025248097661112[/embed]

    थमा मतदान का दौर, कतार में लगे लोग ही डालेंगे वोट

    शाम 6 बजते ही एमपी में मतदान का दौर थम गया है। लेकिन, मतदान केंद्रों पर अब भी लोगों की कतारें लगी हुई हैं। चुनाव आयोग के फैसले के अनुसार मतदान का तय़ समय समाप्त होने के बाद केवल वे ही लोग वोट डाल सकते हैं जो शाम 6 बजे से पहले वोटिंग के लिए पोलिंग बूथ पर लगी लाइन में लग गए थे।

    हर दो घंटे में इस प्रकार बढ़ा मतदान का प्रतिशत

    https://twitter.com/psamachar1/status/1789997705252528506

    शाम 5 बजे तक का वोटिंग % – 68.01%

    मध्य प्रदेश की आठ सीटों पर शाम 5:00 बजे तक कुल 68.01% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा मंदसौर में 71.76% और सबसे कम इंदौर में 56.53% मतदान हुआ।
    राज्य वोटर टर्नआउट %
    देवास 71.53%
    धार 67.55%
    इंदौर 56.53%
    खंडवा 68.21%
    खरगोन 70.80%
    मंदसौर 71.76%
    रतलाम 70.61%
    उज्जैन 70.44%

    दोपहर 3 बजे तक का वोटिंग % – 59.63%

    मध्य प्रदेश की आठ सीटों पर दोपहर 3:00 बजे तक कुल 59.63% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा देवास में 63.08% और सबसे कम इंदौर में 48.04% मतदान हुआ।
    राज्य वोटर टर्नआउट %
    देवास 63.08%
    धार 60.18%
    इंदौर 48.04%
    खंडवा 59.87%
    खरगोन 63.84%
    मंदसौर 61.58%
    रतलाम 62.78%
    उज्जैन 60.83%

    बैलगाड़ी से मतदान करने पहुंचे मतदाता

    बुरहानपुर में नेपानगर विधानसभा अंतर्गत ग्राम सुक्ताखुर्द मतदान केंद्र क्रमांक-35 में बैलगाड़ी से मतदान करने पहुंचे मतदाता। https://twitter.com/psamachar1/status/1789956005192663339

    MP में हर दो घंटे में इस प्रकार रहा वोटिंग प्रतिशत

    https://twitter.com/psamachar1/status/1789938677411356948

    उज्जैन कलेक्टर ने किया मतदान

    उज्जैन - कलेक्टर नीरज सिंह ने आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 204 कृषि कार्यालय कोठी रोड पहुंचकर किय़ा अपने मताधिकार का प्रयोग। https://twitter.com/psamachar1/status/1789938006285017365

    देवास में पीठासीन अधिकारी सस्पेंड

    देवास - बुर्का पहने महिलाओं का बिना चेहरा देखे वोट डलवाने को लेकर भाजपा ने की शिकायत, देवास में पीठासीन अधिकारी सस्पेंड, सेंट्रल स्कूल स्थित बूथ क्रमांक 69 का मामला, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीठासीन अधिकारी को किया निलंबित।

    विधायक मालिनी गौड़ ने पीठासीन अधिकारी को फटकारा

    इंदौर - विधायक मालिनी गौड़ ने पीठासीन अधिकारी को फटकारा, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के बूथ क्रमांक 43 रामकृष्ण बाग पर पीठासीन अधिकारी शबनम खान पर कार्यकर्ताओं ने लगाया था नोटा पर वोट डालने के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने का आरोप, गौड़ ने आपत्ति जताते हुए अधिकारियों से की शिकायत। https://twitter.com/psamachar1/status/1789933042905075718

    दोपहर 1 बजे तक का वोटिंग % – 48.52%

    मध्य प्रदेश की आठ सीटों पर दोपहर 1:00 बजे तक कुल 48.52% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा देवास में 52.11% और सबसे कम इंदौर में 38.60% मतदान हुआ।
    राज्य वोटर टर्नआउट %
    देवास 52.11%
    धार 49.37%
    इंदौर 38.60%
    खंडवा 48.15%
    खरगोन 51.48%
    मंदसौर 50.39%
    रतलाम 51.13%
    उज्जैन 49.71%

    भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी ने डाला वोट

    देवास - लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी ने देवास के उत्कृष्ट विद्यालय स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-182 पर परिवार सहित मतदान किया। https://twitter.com/psamachar1/status/1789929793636515876

    धार में BEO की मौत पर अनुपम राजन का बयान

    मध्य प्रदेश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन का बयान, बोले- धार में BEO सुमन कुमार वार्ष्णेय की रात में हार्ट अटैक से मौत हुई है, जो मदद हो सकेगी करेंगे। https://twitter.com/psamachar1/status/1789927752205820366

    भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने किया मतदान

    इंदौर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने सोमवार को इंदौर के CPWD ऑफिस पर स्थित बूथ क्रमांक-188 पर परिवार सहित किया मतदान। https://twitter.com/psamachar1/status/1789922531119395037

    भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर ने किया मतदान

    रतलाम संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान ने गृह ग्राम डोबलाझीरी में डाला वोट। https://twitter.com/psamachar1/status/1789922389259698685

    जीतू पटवारी ने डाला वोट

    मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बिजलपुर के मतदान केंद्र में डाला वोट। https://twitter.com/psamachar1/status/1789921686407524565

    बुरहानपुर में मतदान के दौरान विवाद

    बुरहानपुर में बीजेपी प्रत्याशी और वर्तमान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के वोट डालने के दौरान विवाद, सांसद प्रतिनिधि आदित्य प्रजापति का सुरक्षाकर्मियों और पीठासीन अधिकारी के बीच हुआ विवाद। https://twitter.com/psamachar1/status/1789921636885418354

    पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा ने डाला वोट

    पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इंदौर के एक मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला, कहा- मैं सभी से अपील करना चाहती हूं कि वे बाहर आएं और सोच-समझकर वोट करें। हमें अच्छे लोगों को चुनने की जरूरत है जो देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। हमें नकारात्मकता को दूर करने की जरूरत है। https://twitter.com/psamachar1/status/1789920847261548592

    कद छोटा लेकिन हौसला बड़ा

    मंदसौर - कद छोटा लेकिन हौसला बड़ा, नीमच के कुकड़ेश्वर मतदान केंद्र क्र. 177 पर 24 वर्षीय मतदाता विकास खाती ने किया अपने मताधिकार का उपयोग। https://twitter.com/psamachar1/status/1789920047026126863

    BEO सुमन कुमार की मौत

    धार : लोकसभा चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारी BEO सुमन कुमार वार्ष्णेय की हार्ट अटैक से मौत।

    इंदौर में मतदान के दौरान विवाद

    इंदौर में मतदान के दौरान विवाद, विधानसभा नंबर 2 में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता हुए आमने-सामने, मां कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय बूथ नंबर 258 के बाहर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा। https://twitter.com/psamachar1/status/1789909635337474386

    सुबह 11 बजे तक का वोटिंग % – 32.38%

    मध्य प्रदेश की आठ सीटों पर सुबह 11:00 बजे तक कुल 32.38% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा देवास में 35.83% और सबसे कम इंदौर में 25.01% मतदान हुआ।
    राज्य वोटर टर्नआउट %
    देवास 35.83%
    धार 32.62%
    इंदौर 25.01%
    खंडवा 31.87%
    खरगोन 33.52%
    मंदसौर 34.12%
    रतलाम 34.04%
    उज्जैन 34.25%

    उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने डाला वोट

    शाजापुर - प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बूथ क्रमांक 229 पर किय़ा मतदान। https://twitter.com/psamachar1/status/1789897606451151153

    पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने किया मतदान

    खरगोन - पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव संविधान की प्रति लेकर मतदान करने पहुंचे, गृह ग्राम बोरावां में किया मतदान, उनके अनुज और कसरावद विधायक सचिन यादव ने भी किया मतदान। https://twitter.com/psamachar1/status/1789901274411888986

    भाजपा उम्मीदवार ने किया मतदान

    खरगोन लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र पटेल ने परिवार के साथ मतदान किया। https://twitter.com/psamachar1/status/1789896474840473923

    लाइन में लगे इंदौर पुलिस कमिश्नर

    इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने किया मतदान, कतार में लगकर किया अपनी बारी आने का इंतजार। https://twitter.com/psamachar1/status/1789893761457115271

    वोटिंग के बीच बीजेपी की अहम बैठक

    लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए वोटिंग के बीच भोपाल में बीजेपी की अहम बैठक जारी, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ले रहे हैं बैठक, बीजेपी ने बनाया है इस बार पोलिंग परसेंटेज बढ़ाने के लिए प्लान, हर एक बूथ से ली जा रही है वोटिंग की जानकारी। https://twitter.com/psamachar1/status/1789893284879380512

    CM के OSD राजेश हिंगणकर ने किया मतदान

    इंदौर में IG और CM डॉ. मोहन यादव के OSD राजेश हिंगणकर ने सपरिवार किया मतदान। https://twitter.com/psamachar1/status/1789892701279641786

    लाइन में लगे कैलाश विजयवर्गीय

    इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय और उनके परिवार के लोगों ने कतार में खड़े होकर किया वोट डालने के लिए अपनी बारी का इन्तजार, लाइन में लगे व्यक्ति ने कहा आप पहले वोट डाल लीजिए लेकिन मंत्री ने कहा नियम सभी के लिए समान। https://twitter.com/psamachar1/status/1789890318801764358

    मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने परिवार के साथ डाला वोट

    इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने परिवार के साथ डाला वोट, विधायक रमेश मेंदोला भी रहे मौजूद, वोट डालने के बाद बोले, "इस बार मुस्लिम वोटर भी मोदी को वोट देंगे क्योंकि गरीब कल्याण योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ इसी वर्ग को मिला है, नोटा को वोट नहीं देंगे मतदाता, जिस पोलिंग बूथ पर सबसे ज्यादा वोटिंग परसेंटेज होगा वहां के बूथ कार्यकर्ता को करेंगे सम्मानित। https://twitter.com/psamachar1/status/1789885574607708341

    दूल्हे ने निभाई लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी

    बुरहानपुर में दूल्हे ने निभाई लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी, नेपानगर विधानसभा के मतदान केंद्र नंबर 09 सांईखेड़ाखुर्द में अंकुश नारायण ने शादी के पहले किया मतदान। https://twitter.com/psamachar1/status/1789883243455533335

    सीहोर में 100 वर्षीय मतदाता ने डाला वोट

    सीहोर में 100 वर्षीय वरिष्ठ मतदाता खाबू बाई ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग, अपने परिजनों के साथ वोट डालने पहुंची। https://twitter.com/psamachar1/status/1789882842689753375

    भाजपा प्रत्याशी ने किए महाकाल के दर्शन

    उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने परिवार के साथ किए महाकाल के दर्शन। बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद। https://twitter.com/psamachar1/status/1789880331119509769

    CM यादव ने बुजुर्ग मतदाता की मदद की

    उज्जैन में CM डॉ मोहन यादव ने मतदान केंद्र पर 81 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता नर्मदा बाई की मदद की, उनकी व्हील चेयर को पहुंचाया मतदान स्थल तक। https://twitter.com/psamachar1/status/1789879811218854046

    सुबह 9 बजे तक का वोटिंग % – 14.97%

    मध्य प्रदेश की आठ सीटों पर सुबह 9:00 बजे तक कुल 14.97% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा उज्जैन में 16.80% और सबसे कम इंदौर में 11.48% मतदान हुआ।
    राज्य वोटर टर्नआउट %
    देवास 16.79%
    धार 15.61%
    इंदौर 11.48%
    खंडवा 14.68%
    खरगोन 15.53%
    मंदसौर 16.61%
    रतलाम 13.73%
    उज्जैन 16.80%

    वोट डालने वालों के लिए निशुल्क नाश्ता

    इंदौर में कई मतदान केंद्रों पर वोट डालने वालों के लिए निशुल्क नाश्ते का किया गया इंतजाम। https://twitter.com/psamachar1/status/1789876371658862972

    युवतियों ने पारंपरिक परिधान में डाला पहला वोट

    खरगोन- बड़वानी जिले में आंवली के मतदान केंद्र क्रमांक-56 में युवतियों ने पारंपरिक परिधान में पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग किया। https://twitter.com/psamachar1/status/1789875374022701285

    भाजपा नगर अध्यक्ष रणदिवे ने किया मतदान

    भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने जैन दिवाकर महाविद्यालय स्कीम नंबर 55 न्यू पलासिया में परिवार के साथ किया मतदान। https://twitter.com/psamachar1/status/1789874868990652903

    उप मुख्यमंत्री ने डाला वोट

    उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने परिवार के साथ मंदसौर में मतदान किया। https://twitter.com/psamachar1/status/1789874208048042418

    महापौर पुष्ममित्र भार्गव ने किया मतदान

    इंदौर महापौर पुष्ममित्र भार्गव ने भी अपने परिवार के साथ किया मतदान। https://twitter.com/psamachar1/status/1789873822583112130

    तुलसी सिलावट ने परिवार संग डाला वोट

    इंदौर में मंत्री तुलसी सिलावट ने अपने परिवार के साथ किया मतदान, अग्रवाल नगर के ग्रीन फील्ड स्कूल में डाला वोट। https://twitter.com/psamachar1/status/1789873332008997002

    मतदान करने वालों को मिला फ्री पोहा-जलेबी

    इंदौरियों का अनूठा अंदाज, सुबह मतदान करने वालों को मिलेगा पोहा-जलेबी फ्री। जय श्री राम के नारों से गूंजा 56 दुकान। https://twitter.com/psamachar1/status/1789872554678661469

    सीएम यादव ने किया मतदान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में किया मतदान। https://twitter.com/psamachar1/status/1789869631613567473

    चुनावी क्षेत्रों में मौसम का हाल

    बारिश के साए में होगा चौथे चरण का मतदान, चुनावी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना। नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा तापमान 43.2 डिग्री और भोपाल में 40.4 डिग्री किया गया दर्ज। आने वाले 4 दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम। https://twitter.com/psamachar1/status/1789868918057713801

    इंदौर में लोग बढ़-चढ़कर कर रहे हैं मतदान

    इंदौर के खजराना इलाके में मुस्लिम समाज के व्यक्तियों की अधिक संख्या, महिलाएं और पुरुष बढ़-चढ़कर कर रहे हैं मतदान, ज्यादा जानकारी दे रहे हैं संवाददाता हेमंत नागले। https://twitter.com/psamachar1/status/1789857455909769404

    इंदौर में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना

    इंदौर में लोगों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह, अधिकांश मतदान केंद्रों पर सुबह से लगी लंबी-लंबी कतारें, रात को हुई बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, तीखी गर्मी के इस दौर में ठंडक होने के कारण सुबह मतदान करने के लिए लोगों में खास उत्साह। https://twitter.com/psamachar1/status/1789856467312427343

    फूलों से हुआ मतदाताओं का स्वागत

    बुरहानपुर के तुकईथड़ मतदान केंद्र पर मतदाताओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। https://twitter.com/psamachar1/status/1789855761629172205

    बुरहानपुर में रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजा मतदान केंद्र

    खंडवा लोकसभा क्षेत्र के बुरहानपुर जिले के आदर्श मतदान केंद्र ग्राम तुकईथड़ को रंग-बिरंगे गुब्बारों, रंगोली व फूलों से सजाया गया है। https://twitter.com/psamachar1/status/1789855470041083993

    CM डॉ मोहन यादव की अपील- मतदान अवश्य करें

    चौथे चरण के मतदान को लेकर सीएम डॉ मोहन यादव की अपील, आपका एक वोट लोकतंत्र की गहरी जड़ों को सशक्त बना सकता है और देश को उज्ज्वल भविष्य दे सकता है, मतदान अवश्य करें। https://twitter.com/psamachar1/status/1789853212645683470

    पीएम मोदी की मतदाताओं से अपील

    10 राज्यों की 96 सीटों पर चौथे चरण का मतदान, पीएम मोदी ने लोगों से की वोट डालने की अपील। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- मुझे विश्वास है कि इन सभी सीटों पर लोग भारी संख्या में मतदान करेंगे। आइए, अपने कर्तव्य को निभाएं और लोकतंत्र को मजबूत करें। https://twitter.com/psamachar1/status/1789852691214000371

    खरगोन में मतदान

    खरगोन विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक-92 में मतदाताओं की लगी लंबी लाइन, मतदाताओं में चुनाव को लेकर दिखा उत्साह। https://twitter.com/psamachar1/status/1789850112946016542

    इंदौर में मतदान को लेकर दिखा उत्साह

    इंदौर में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें, महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक वोट डालने पहुंच रहा हर वर्ग। इंदौर में भाजपा से वर्तमान सांसद शंकर लालवानी ही हैं उम्मीदवार। https://twitter.com/psamachar1/status/1789849739145474544

    रतलाम में मतदाताओं की लगी कतार

    रतलाम सीट के विधानसभा क्षेत्र थांदला के मेघनगर में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लगी कतार। https://twitter.com/psamachar1/status/1789846273241014504

    धार में खराब मौसम के चलते एक बूथ का टेंट गिरा

    धार के मनावर में वोटिंग शुरू होने से आंधी और बारिश हुई, जिसके कारण एक बूथ का टेंट गिर गया।

    1,63,70,654 मतदाता करेंगे वोट

    प्रदेश में चौथे चरण में 8 संसदीय सीटों पर होने वाले मतदान के लिए कुल एक करोड़ 63 लाख 70 हजार 654 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 82 लाख 48 हजार 91 पुरुष मतदाता, 81 लाख 22 हजार 175 महिला मतदाता तथा 388 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

    इन दस्तावेजों के जरिए कर सकेंगे मतदान

    1. फोटोयुक्त वोटर आईडी कार्ड
    2. आधार कार्ड
    3. पैन कार्ड
    4. दिव्यांग यूनिक आईडी
    5. ड्राइविंग लाइसेंस
    6. मनरेगा जॉब कार्ड
    7. पेंशन दस्तावेज (फोटो सहित)
    8. पासपोर्ट
    9. पासबुक (फोटो सहित बैंक/डाक द्वारा जारी)
    10. फोटो युक्त सर्विस पहचान पत्र (केन्द्र/राज्य सरकार/सार्वजनिक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी)
    11. सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी आधिकारिक पहचान पत्र
    12. आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड
    13. स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय द्वारा जारी)

    चौथे चरण में इन 8 सीटों पर वोटिंग

    लोकसभा सीट BJP प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी
    इंदौर शंकर लालवानी …….
    देवास महेंद्र सिंह सोलंकी राजेंद्र मालवीय
    उज्जैन अनिल फिरोजिया महेश परमार
    मंदसौर सुधीर गुप्ता दिलीप सिंह गुर्जर
    रतलाम अनिता नागर सिंह चौहान कांतिलाल भूरिया
    धार सावित्री ठाकुर राधेश्याम मुवेल
    खरगोन गजेंद्र सिंह पोरलाल खरते
    खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिल नरेंद्र पटेल

    चर्चाओं में बनी इंदौर लोकसभा सीट

    इस चरण में राज्य की इंदौर संसदीय सीट इन दिनों सर्वाधिक चर्चाओं में बनी हुई है। कांग्रेस ने यहां से अक्षय कांति बम को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन नामांकन वापसी के दिन उन्होंने सभी को चौंकाते हुए न केवल अपना नामांकन वापस ले लिया, बल्कि कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा का दामन भी थाम लिया। इसके बाद अब इंदौर से कांग्रेस का कोई अधिकृत प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं है। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत पार्टी के अन्य नेता अब यहां लोगों से नोटा को वोट देने की अपील कर रहे हैं। भाजपा ने यहां से मौजूदा सांसद शंकर ललवानी पर ही दोबारा भरोसा जताया है। चौथे चरण के साथ ही राज्य की सभी 29 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो जाएगा।

    18 हजार से अधिक मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग

    राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपन राजन ने बताया कि चौथे चरण में प्रदेश की शेष 8 लोकसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान से डेढ़ घंटे पहले मॉकपोल की कार्रवाई की जाएगी। मतदान को लेकर कुल 18 हजार सात मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 231 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। राजन ने बताया कि इन 8 संसदीय क्षेत्रों पर कुल 74 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें देवास और मंदसौर में 8-8, खंडवा में 11, खरगोन में 5, रतलाम में 12, धार में 7, इंदौर में 14 और उज्जैन में 9 प्रत्याशी शामिल हैं।

    प्रदेश की 29 में से 21 सीटों पर हो चुका मतदान

    इससे पहले मध्य प्रदेश की कुल 29 संसदीय सीटों में 19 अप्रैल को प्रथम चरण में 6 सीटों, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 6 सीटों, तीसरे चरण में 07 मई को 9 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। अब प्रदेश की शेष 8 लोकसभा सीटों के लिए कल मतदान होगा। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    पत्नी की बेवफाई ने मां से छीना बेटा, न्याय की उम्मीद को तरस्ता परिवार

    प्यार, धोखा, दर्द और फिर अंत…पत्नी की बेवफाई ने मां से छीना बेटा, न्याय की उम्मीद को तरस्ता परिवार

    अभिषेक- तिलक के खराब फॉर्म से निराश कप्तान सूर्या, बॉलर्स पर बोले- हमें गर्व हैं कि...

    IND vs SA :अभिषेक- तिलक के खराब फॉर्म से निराश कप्तान सूर्या, बॉलर्स पर बोले- हमें गर्व हैं कि...

    यौन शोषण केस दर्ज करने का आदेश, प्रयागराज कोर्ट का फैसला

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR :यौन शोषण केस दर्ज करने का आदेश, प्रयागराज कोर्ट का फैसला

    BJYM-Cong कार्यकर्ता भिड़े, कांग्रेस दफ्तर के घेराव के दौरान झड़प; पत्रकार समेत कई घायल

    इंदौर में AI समिट प्रदर्शन का असर :BJYM-Cong कार्यकर्ता भिड़े, कांग्रेस दफ्तर के घेराव के दौरान झड़प; पत्रकार समेत कई घायल

    एजाज खान बोले- तेजी से रिकवरी हो रही

    सोमवार तक अस्पताल से छूट सकते हैं सलीम खान ;एजाज खान बोले- तेजी से रिकवरी हो रही

    भारत के घोषणापत्र में 88 देशों के हस्ताक्षर, केंद्रीय मंत्री वैष्णव बोले- यह ऐतिहासिक कदम

    AI Impact Summit 2026 :भारत के घोषणापत्र में 88 देशों के हस्ताक्षर, केंद्रीय मंत्री वैष्णव बोले- यह ऐतिहासिक कदम

    यूथ कांग्रेस के चारों कार्यकर्ता कोर्ट में पेश, जमानत अर्जी खारिज, 5 दिन की पुलिस रिमांड

    AI Impact Summit Protest :यूथ कांग्रेस के चारों कार्यकर्ता कोर्ट में पेश, जमानत अर्जी खारिज, 5 दिन की पुलिस रिमांड

    रोहित पवार ने उठाए सवाल, ब्लैक बॉक्स पर संदेह; एविएशन मिनिस्टर का मांगा इस्तीफा

    प्लेन क्रैश या साजिश?रोहित पवार ने उठाए सवाल, ब्लैक बॉक्स पर संदेह; एविएशन मिनिस्टर का मांगा इस्तीफा

    पहले सुपर- 8 में महाभिड़ंत आज, जानें दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

    PAK vs NZ :पहले सुपर- 8 में महाभिड़ंत आज, जानें दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

    7 मजदूर गंभीर रूप से घायल, शराब के नशे में था चालक

    दमोह में अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा :7 मजदूर गंभीर रूप से घायल, शराब के नशे में था चालक

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....