People's Update
Wednesday, March 11, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, March 11, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    बेंगलुरु: बहस के बाद डिलीवरी एजेंट ने किया ग्राहक पर हमला, तोड़ी नाक
    नॉर्थ कोरिया ने एक हफ़्ते में टेस्ट किया दूसरा स्ट्रेटेजिक क्रूज़ मिसाइल
    भोपाल के दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर छापा
    जंग मे अमेरिका के 140 सैनिक घायल, 7 की मौत:इजराइल में कई जगह बमबारी
    आगरा का नौसेना जवान निकला ISI का जासूस! UP ATS की कार्रवाई में लांस नायक आदर्श कुमार गिरफ्तार
    हवाई सफर हुआ महंगा, AIR India ने बढ़ाया किराया
    राष्ट्रीय
    नई दिल्ली

    बसंत पंचमी 2026 :धार भोजशाला में होगी पूजा और नमाज, SC ने तय किया अलग-अलग टाइम

    मध्य प्रदेश के धार जिले की ऐतिहासिक भोजशाला में 23 जनवरी बसंत पंचमी पर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के धार्मिक आयोजनों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने संतुलित फैसला सुनाया। प्रशासन ने सुरक्षा पुख्ता की, 8,000 पुलिसकर्मी तैनात किए, ड्रोन और AI निगरानी के साथ परिसर में अलग-अलग प्रवेश मार्ग और विशेष स्थान सुनिश्चित किए गए हैं।
    Publish Date: 22 Jan 2026, 2:06 PM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली/धार। मध्य प्रदेश के धार में स्थित ऐतिहासिक स्थल भोजशाला को लेकर लंबे समय से हिंदू और मुस्लिम पक्षों के धार्मिक अधिकारों को लेकर विवाद चला आ रहा है। इस विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने अब बसंत पंचमी 2026 के मौके पर दोनों पक्षों के लिए संतुलित और शांतिपूर्ण व्यवस्था तय की है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि, हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय अपने धार्मिक आयोजन कर सकते हैं, लेकिन प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से शांति बनाए रखना अनिवार्य होगा।

      भोजशाला विवाद वर्षों से चल रहा है। विशेष रूप से बसंत पंचमी और जुमे के दिन पर दोनों समुदायों के बीच टकराव के खतरे रहते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस बार मामले की सुनवाई करते हुए साफ निर्देश दिए कि, दोनों पक्ष आपसी सम्मान और अनुशासन बनाए रखें।

      सुप्रीम कोर्ट का आदेश

      सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि-

      • हिंदू पक्ष सुबह से दोपहर 12 बजे तक पूजा और अनुष्ठान कर सकेगा।
      • इसके बाद मुस्लिम पक्ष दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक जुमे की नमाज अदा करेगा।
      • शाम 4 बजे से हिंदू पक्ष फिर से पूजा और धार्मिक अनुष्ठान कर सकेगा।

      अदालत ने आदेश में यह भी कहा कि, दोनों पक्षों के लिए अलग प्रवेश और निकास मार्ग सुनिश्चित किए जाएँ, ताकि किसी भी तरह का तनाव न पैदा हो।

      प्रशासन और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को निर्देश दिए गए कि, कानून-व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी पक्ष की पूजा या नमाज में बाधा न आने दें।

      सुप्रीम कोर्ट की यह व्यवस्था दोनों पक्षों के धार्मिक अधिकारों का सम्मान करते हुए सांप्रदायिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

      पक्षों की दलीलें

      हिंदू पक्ष की दलील

      हिंदू पक्ष ने कोर्ट को बताया कि कल 23 जनवरी, 2026 को बसंत पंचमी है, और इस दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा, हवन और पारंपरिक अनुष्ठान होंगे। वकील ने यह भी कहा कि, पिछले वर्षों में भी बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ती रही है, और इस दिन हिंदू समुदाय ने परंपरागत पूजा की है। हिंदू पक्ष ने सुझाव दिया कि, मुस्लिम पक्ष की नमाज शाम 5 बजे के बाद कराई जाए ताकि पूजा निर्बाध चल सके।

      मुस्लिम पक्ष की दलील

      मस्जिद पक्ष ने कोर्ट को बताया कि, जुमे की नमाज का समय बदला नहीं जा सकता, लेकिन अन्य नमाजों के समय में बदलाव संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि दोपहर 1 से 3 बजे तक नमाज अदा की जाएगी और इसके बाद परिसर खाली कर दिया जाएगा।

      अदालत की प्रतिक्रिया

      सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि, दोनों पक्षों को एक-दूसरे के प्रति सम्मान का भाव रखना होगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि प्रशासन ने भोजशाला परिसर में हिंदू और मुस्लिम दोनों के लिए अलग जगह और प्रवेश-निकास मार्ग सुनिश्चित कर दिए हैं।

      [featured type="Featured"]

      सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां

      भोजशाला और धार शहर में सुरक्षा की व्यापक तैयारियां की गई हैं।

      • 8,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
      • इंदौर रेंज के आईजी अनुराग सिंह ने बताया कि, 50 प्रतिशत फोर्स बुधवार रात तक पहुंच चुका था।
      • ड्रोन और AI तकनीक से भीड़ की निगरानी की जा रही है। AI सिस्टम से वास्तविक समय में भीड़ की संख्या, दिशा और अतिरिक्त पुलिस बल की जरूरत का अनुमान लगाया जा सकता है।
      • भोजशाला के 300 मीटर क्षेत्र को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पैरा ग्लाइडिंग और अन्य उड़ान गतिविधियों पर पूरी तरह पाबंदी है।
      • भारी वाहनों और शहर के ट्रैफिक के लिए वैकल्पिक मार्ग और डायवर्जन प्लान बनाए गए हैं।
      • सभी मोहल्लों और प्रमुख रास्तों पर पुलिस की सतत निगरानी रहेगी। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी वाहन या व्यक्ति सुरक्षा नियमों का उल्लंघन न करे।

      भोजशाला का ऐतिहासिक महत्व

      • भोजशाला का निर्माण 1034 में परमार शासक राजा भोज ने करवाया। इसका उद्देश्य विद्या का प्रचार-प्रसार और मां सरस्वती की आराधना था। यह नालंदा और तक्षशिला की तरह एक विशाल संस्कृत विश्वविद्यालय था।
      • भवन में सैकड़ों अलंकृत लाल स्तंभ और देवी-देवताओं की मूर्तियां थी।
      • यहां माघ, बाणभट्ट, कालिदास, भवभूति, भास्कर भट्ट और अन्य विद्वानों ने अध्ययन और शिक्षा दी।
      • यज्ञकुंड भवन के मध्य में स्थित था।
      • सन 1035 में मां सरस्वती की अप्रतिम प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा बसंत पंचमी के दिन हुई।
      • राजा भोज स्वयं विद्वान होने के साथ-साथ विद्वानों के संरक्षक भी थे। उन्हें 36 आयुध विज्ञान और 72 कलाओं का ज्ञान था। उन्होंने मंदिर, घाट, तालाब और विद्यालयों का निर्माण करवाया।

      यह भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को दूसरा नोटिस : माघ मेले से हमेशा के लिए 'बैन' करने की चेतावनी मिली

      विवादों का इतिहास

      भोजशाला में धार्मिक विवाद वर्षों से चल रहा है।

      1995-1997: इस दौरान मंगलवार को हिंदू पूजा और शुक्रवार को मुस्लिम नमाज की अनुमति दी गई थी।

      12 मई 1997: कलेक्टर ने आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया और मंगलवार की पूजा पर रोक लगा दी।

      31 जुलाई 1997: यह प्रतिबंध हटा दिया गया।

      6 फरवरी 1998: केंद्रीय पुरातत्व विभाग ने आगामी आदेश तक परिसर पर प्रवेश पर रोक लगाई।

      2003: सांप्रदायिक तनाव के बाद मंगलवार और बसंत पंचमी को पूजा, शुक्रवार को नमाज की अनुमति तय की गई।

      2013 और 2016: जब बसंत पंचमी और शुक्रवार एक ही दिन आए, तो टकराव के कारण पुलिस को हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज करना पड़ा।

      इस तरह भोजशाला का इतिहास धार्मिक और सांप्रदायिक संवेदनाओं से जुड़ा रहा है।

      मुस्लिम शासनकाल का प्रभाव

      1269: अलाउद्दीन खिलजी ने धार आकर इस्लामी राज्य स्थापित किया।

      1305: भोजशाला सहित कई धार्मिक स्थलों को ध्वस्त किया गया।

      1514: मेहमूद शाह खिलजी द्वितीय ने कमाल मौलाना की याद में मकबरा बनवाया।

      यह भी पढ़ें: दिन में सम्मान का ऐलान, रात में ट्रांसफर : साइकिल से गांव-गांव जाने वाले अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह की अचानक क्यों हुई विदाई?

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Dhar Bhojshala

      Dhar Bhojshala Case

      Basant Panchami 2026

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      आज पीएम मोदी जाएंगे केरल और तमिलनाडु, करोड़ों के विकासकार्यों की देंगे सौगात

      PM Modi South India Visit:आज पीएम मोदी जाएंगे केरल और तमिलनाडु, करोड़ों के विकासकार्यों की देंगे सौगात

      हवाई टिकटों में उछाल! एयर इंडिया ने लगाया नया सरचार्ज

      ईरान-अमेरिका युद्ध का असर:हवाई टिकटों में उछाल! एयर इंडिया ने लगाया नया सरचार्ज

      माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर दिल्ली टीम की रेड

      भोपाल में बड़ा छापा:माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर दिल्ली टीम की रेड

      अमेरिका का दावा- ईरान के 16 जहाज किए ध्वस्त

      तेल सप्लाई के रास्ते पर खतरा!अमेरिका का दावा- ईरान के 16 जहाज किए ध्वस्त

      17 जिलों की कमान संभाल रहीं महिला IAS, मध्यप्रदेश में ऐसा पहली बार 

      Peoples Update Special :17 जिलों की कमान संभाल रहीं महिला IAS, मध्यप्रदेश में ऐसा पहली बार 

      जेद्दाह में फंसे एअर इंडिया में पायलट 'शिवा' सकुशल लौटे, आज लेंगे सात फेरे

      Peoples Update Special :जेद्दाह में फंसे एअर इंडिया में पायलट 'शिवा' सकुशल लौटे, आज लेंगे सात फेरे

      भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी, रेस्टोरेंट-होटल संचालकों की बढ़ी चिंता

      Commercial LPG Crisis :भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी, रेस्टोरेंट-होटल संचालकों की बढ़ी चिंता

      बारामती प्लेन हादसे में जान गंवाने वाली फ्लाइट अटेंडेंट के परिजनों को नहीं मिला अब तक मुआवजा

      प्लेन हादसे के घाव :बारामती प्लेन हादसे में जान गंवाने वाली फ्लाइट अटेंडेंट के परिजनों को नहीं मिला अब तक मुआवजा

      रिपोर्ट के ये संकेत हो सकते हैं खतरे की घंटी, एक्सपर्ट से समझें

      बॉर्डरलाइन थायरॉयड को हल्के में न लें...रिपोर्ट के ये संकेत हो सकते हैं खतरे की घंटी, एक्सपर्ट से समझें

      स्टॉक-शेयर में ज्यादा निवेश पर देनी होगी सूचना, शहरों के विकास के लिए 3000 करोड़ का प्रावधान

      यूपी सरकार का बड़ा फैसला :स्टॉक-शेयर में ज्यादा निवेश पर देनी होगी सूचना, शहरों के विकास के लिए 3000 करोड़ का प्रावधान

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....