Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM मोदी की अपील का असर:CM मोहन यादव ने दिल्ली में छोड़ा कारकेड, मेट्रो से किया सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीआईपी संस्कृति खत्म करने की अपील का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना सरकारी कारकेड छोड़कर मेट्रो से सफर किया।
CM मोहन यादव ने दिल्ली में छोड़ा कारकेड, मेट्रो से किया सफर

प्रधानमंत्री मोदी की फ्यूल बचाने और संयमित उपयोग की अपील का असर अब राज्यों में भी दिखाई देने लगा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई दिल्ली में आम लोगों की तरह मेट्रो ट्रेन से सफर किया। इस दौरान उन्होंने अपना कारकेड छोड़ दिया और यात्रियों के बीच बैठकर उनसे बातचीत भी की।

Twitter Post

शिवाजी स्टेडियम से एरोसिटी तक किया मेट्रो सफर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से एरोसिटी तक मेट्रो ट्रेन में यात्रा की। सफर के दौरान उन्होंने आम यात्रियों से आत्मीय संवाद किया और उनके विचार भी जाने। मेट्रो में मौजूद कुछ महिलाओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि मध्यप्रदेश बेहद खूबसूरत राज्य है और वे प्रदेश के कई हिस्सों की यात्रा कर चुकी हैं। इस पर सीएम ने उनका आभार जताया।

जनता से बोले- विश्वास और विकास साथ चल सकते हैं

यात्रियों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वास और विकास साथ-साथ चल सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील सिर्फ ईंधन बचाने की नहीं बल्कि देश को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। सीएम ने कहा कि यदि देश को मजबूत स्थिति में लाना है तो जीवनशैली में अनुशासन और बदलाव जरूरी है।

ये भी पढ़ें: MP High Court : कार्तिकेय चौहान की आपत्ति, राहुल गांधी ने पेश किया अधूरा रिकॉर्ड, हाईकोर्ट में अब 16 जून को होगी सुनवाई

फ्यूल बचाने को लेकर MP सरकार ने बनाई गाइडलाइन

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार प्रधानमंत्री मोदी की अपील को गंभीरता से लागू कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने विशेष गाइडलाइन भी तैयार की है। उन्होंने कहा कि सरकार वर्चुअल कैबिनेट मीटिंग्स को बढ़ावा दे रही है और मंत्रियों व निगम-मंडल के पदाधिकारियों को कम ईंधन उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सीएम के मुताबिक पेट्रोल-डीजल की खपत कम होने से देश का डॉलर बचेगा और विदेशों पर निर्भरता भी घटेगी।

कारकेड में पहले ही कम कर चुके हैं गाड़ियां

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही अपने कारकेड में वाहनों की संख्या कम कर चुके हैं। उन्होंने मंत्रियों से भी अपील की है कि वे सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करें और अनावश्यक वाहन रैली से बचें। अब मुख्यमंत्री के दौरों के दौरान लंबी वाहन रैलियां नहीं निकाली जाएंगी। साथ ही मंत्री और अधिकारी भी कम गाड़ियों में सफर करेंगे।

ये भी पढ़ें: जबलपुर: न्यायिक कर्मियों के वेतनमान मामले पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव को किया तलब

दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से भी की मुलाकात

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री मित शाह, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, मनोहर लाल खट्‌टर से मुलाकात की। इन बैठकों में संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे और विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts