CM Mohan Yadav Son Marriage :सामूहिक विवाह में CM के बेटे की शादी संपन्न,भव्य मंडप में 21 जोड़ों संग लिए सात फेरे, कई दिग्गज हस्तियों ने दिया आशीर्वाद

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे की शादी संपन्न हुई। फूलों से सजे भव्य मंच पर CM पुत्र ने अपनी दुल्हन संग सात फेरे लिए।
सामूहिक विवाह में CM के बेटे की शादी संपन्न,भव्य मंडप में 21 जोड़ों संग लिए सात फेरे, कई दिग्गज हस्तियों ने दिया आशीर्वाद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उज्जैन। मध्यप्रदेश के लिए आज का दिन का बेहद खास रहा। CM डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉक्टर अभिमन्यु यादव ने VVIP 5 या 7 स्टार होटल में नहीं बल्कि साधारण तरीके से शिप्रा नदी के तट पर अपनी जीवनसंगिनी डॉक्टर इशिता पटेल के साथ सामूहिक विवाह सम्मेलन में सात फेरे लिए। आम परिवारों की तरह मंच, पंडाल और रस्मों के बीच यह विवाह उसी सम्मेलन में सम्पन्न हुआ, जहां अन्य 21 जोड़े भी विवाह बंधन में बंधे।

    Uploaded media
    Uploaded media
    Uploaded media

    सादगीपूर्ण आयोजन बना चर्चा का केंद्र

    सांवरा खेड़ी में आयोजित इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम की चर्चा पूरे उज्जैन में रही। विवाह स्थल पर सभी दूल्हे पारंपरिक घोड़े-बग्घियों पर सवार होकर आए। तोरण मार से लेकर मंडप की हर रस्म एक साथ निभाई गई। 22 जोड़ों के दूल्हा-दुल्हन और लगभग 44 परिवारों के 25-25 सदस्यों को आमंत्रित किया गया था।

    Twitter Post

    कार्यक्रम की सादगी ने हर किसी का ध्यान खींचा। मुख्यमंत्री ने सभी मेहमानों से उपहार न लाने का अनुरोध किया था। समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, योग गुरु बाबा रामदेव, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सहित कई केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पंडाल से लेकर मंच तक पूरा वातावरण पारंपरिक रंग में रंगा हुआ था।

    Uploaded media
    Twitter Post

    हर जोड़े को मिला शगुन

    अखाड़ा परिषद की ओर से हर दंपति को एक-एक लाख रुपए का शगुन दिया गया। पतंजलि योगपीठ की तरफ से भी बाबा रामदेव ने प्रत्येक जोड़े को एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की। इससे सभी नवविवाहित परिवारों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts