Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बाल-बाल बचे MP के मुख्यमंत्री!टेकऑफ के दौरान हवा में लड़खड़ाया CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, जानें क्यों हुआ ऐसा

खंडवा के पंधाना में कार्यक्रम के बाद भोपाल लौटते समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हेलीकॉप्टर टेकऑफ के दौरान अचानक लड़खड़ा गया। कुछ सेकंड के लिए हेलीकॉप्टर पीछे की ओर झुका, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
टेकऑफ के दौरान हवा में लड़खड़ाया CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, जानें क्यों हुआ ऐसा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    खंडवा। कुछ पल ऐसे होते हैं, जब जमीन पर खड़े लोगों की सांसें थम जाती हैं। शनिवार को खंडवा में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हेलीकॉप्टर टेकऑफ के दौरान अचानक संतुलन खो बैठा। हालांकि, पायलट की सतर्कता ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।

    टेकऑफ के दौरान अचानक लड़खड़ाया हेलीकॉप्टर

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को खंडवा जिले के पंधाना पहुंचे थे। यहां वे राज्य स्तरीय लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही हेलीकॉप्टर ने भोपाल के लिए उड़ान भरने की कोशिश की, वह आगे बढ़ने की बजाय पीछे की ओर झुकने लगा।

    हेलीकॉप्टर कुछ पल के लिए हवा में रुक-सा गया और बाईं ओर डगमगाने लगा। इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी और आम लोग घबरा गए।

    घटना का वीडियो आया सामने

    इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई देता है कि हेलीकॉप्टर जमीन से ऊपर उठते ही असंतुलित हो गया। हालांकि, करीब 30 से 40 सेकंड के भीतर स्थिति पर काबू पा लिया गया और हेलीकॉप्टर ने दोबारा सुरक्षित टेकऑफ किया।

    पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    हेलीकॉप्टर के डगमगाने की मुख्य वजह टेकऑफ के समय तेज धूल उड़ना बताई जा रही है। पायलट ने तुरंत रफ्तार कम की, ताकि धूल और ज्यादा न उड़े। इसके बाद हेलीकॉप्टर को थोड़ा नीचे लाकर स्थिर किया गया और हालात सामान्य होने पर उड़ान भरी गई।

    SP ने बताया ऐसा क्यों हुआ

    खंडवा के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि हेलीकॉप्टर में किसी तरह की तकनीकी खराबी नहीं थी। उन्होंने कहा कि, यह स्थिति पूरी तरह सामान्य थी। टेकऑफ के समय हेलीकॉप्टर सही दिशा में नहीं था। दिशा बदलने के दौरान धूल ज्यादा उड़ने लगी। सुरक्षा के लिहाज से पायलट ने स्पीड कम कर दी। कुछ ही सेकंड में स्थिति नियंत्रित कर ली गई।

    सीएम सुरक्षित, भोपाल पहुंचे

    घटना के बाद हेलीकॉप्टर ने सुरक्षित उड़ान भरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिना किसी परेशानी के भोपाल पहुंच गए। प्रशासन ने भी स्पष्ट किया कि, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या चूक नहीं हुई है।

    यह भी पढ़ें: भोपाल : कस्तूरबा नगर के फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, काले धुएं से छाया आसमान

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts