Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल :कस्तूरबा नगर के फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, काले धुएं से छाया आसमान

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां घटनास्थल पर आग को काबू करने में जुटी है। हालांकि आग किस वजह से लगी अभी यह साफ नहीं हो पाया है।
कस्तूरबा नगर के फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, काले धुएं से छाया आसमान

भोपाल के कस्तूरबा नगर इलाके में एक फर्नीचर कारखाने में आग लगने की सूचना है। आग की जानकारी मिलते ही मौके पर डायल 112 की दो फायर ब्रिगेड गाड़ियां और नगर निगम की एक दमकल गाड़ी रवाना की गई है। फिलहाल दमकल कर्मी आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आसपास के घरों को खाली कराया जा रहा

मेहता इंडस्ट्री नाम की फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की गंभीरता को देखते हुए फैक्ट्री से सटे रिहायशी मकानों को सुरक्षा के लिहाज से खाली कराया जा रहा है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र को सुरक्षित करने का काम शुरू कर दिया। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

फायर ऑफिसर ने दी जानकारी

फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने कहा कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी तरह के बड़े खतरे की आशंका नहीं है। उन्होंने बताया कि आग फैक्ट्री के पिछले हिस्से में फैल गई थी, जहां टिन से बनी दीवार को रस्सियों की मदद से दमकल वाहनों द्वारा खींचकर तोड़ा गया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने अंदर तक पहुंच बनाकर लपटों पर पानी डाला।

घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा है, वहीं पुलिस और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

मिनटों में आसमान काले गुबार से छाए देखे वीडियो

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts