IND vs PAK :सूर्या के शेरों के आगे पाकिस्तान का सरेंडर, 61 रन से जीतकर भारत सुपर 8 में पहुंचा

स्पोर्ट्स डेस्क। कोलंबो में खेले गए टी-20 विश्वकप के 27वें मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर आठ में जगह बना ली। इशान किशन (77), सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27) की विस्फोटक पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने यह जीत सुनिश्चित की। भारत ने 12 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम किया और विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया।
पाकिस्तान की शुरुआत में ही टूटी कमर
176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी ने झकझोर दिया। हार्दिक ने पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान (शून्य) को आउट किया। अगले ओवर में बुमराह ने सैम अयूब (छह) और आगा सलमान (चार) को चलता किया। पांचवें ओवर में अक्षर पटेल ने बाबर आजम (पांच) को आउट किया।
114 रन पर सिमटी पूरी टीम
उस्मान खान और शादाब खान ने 39 रन जोड़कर वापसी की कोशिश की, लेकिन अक्षर ने 11वें ओवर में उस्मान खान (34 गेंद, 44 रन, छह चौके, एक छक्का) को आउट कर दिया। कुलदीप यादव ने मोहम्मद नवाज (चार) को आउट किया। तिलक वर्मा ने शादाब खान को पवेलियन भेजा। वरुण चक्रवर्ती ने फहीम अशरफ (10) और अबरार अहमद (शून्य) को आउट किया। 18वें ओवर में हार्दिक ने उस्मान तारिक (शून्य) को बोल्ड कर पाकिस्तान की पारी 114 रन पर समाप्त कर दी।
बुमराह, अक्षर, हार्दिक और वरुण ने लिए 2-2 विकेट
भारत के लिए हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किया। पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब ने तीन विकेट लिए, जबकि शाहीन शाह अफरीदी और आगा सलमान को एक-एक सफलता मिली।
अभिषेक जल्दी आउट, ईशान-तिलक ने संभाला मोर्चा
ईशान की 40 गेंदों में 77 रन की धमाकेदार पारी
ईशान किशन ने 40 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्के लगाते हुए 77 रन बनाए। नौवें ओवर में सैम अयूब ने उन्हें बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। 15वें ओवर में सैम अयूब ने तिलक वर्मा को 24 गेंदों में 25 रन पर आउट किया और अगली ही गेंद पर हार्दिक पंड्या (शून्य) को आउट किया।
सूर्या और दुबे ने मजबूत स्कोर तक पहुंचाया
19वें ओवर में उस्मान तारिक की गेंद पर बड़ा शॉट खेलते हुए सूर्यकुमार यादव बाउंड्री पर कैच आउट हुए। उन्होंने 29 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाए। शिवम दुबे ने 17 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के के साथ 27 रन जोड़े। अंत में रिंकू सिंह चार गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए।












